पेट्रोल पंप के कारिंदों ने 7 लाख रुपए की ठगी : दो नामजद

by

नवांशहर। पुलिस ने पेट्रोल पंप के कारिंदों ने लोगों के वाहनों में नकद तेल डालकर पैसे अपनी जेब में रखकर पेट्रोल पंप मालिक को उधार बताकर करीब सवा 7 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जिला नवांशहर के थाना काठगढ ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला रोपड़ के पक्का बाग निवासी राज पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने काठगढ़ में समार्ट फ्यूल सर्विस के नाम से अक्तूबर 2021 में पैट्रोल पंप खोला था। जिस पर गांव रत्तेवाल निवासी बलविंदर कुमार उर्फ बब्बू और गांव भरथला के मंगत राम पैट्रोल पंप को काम पर रखा था। अक्सर ऐसा होता था कि जब वे ड्यूटी पर होते तो शाम को हिसाब करने पर यही बताते कि कुछ गाड़ियों को उनकी तरफ से उधारी तेल डाला गया है, जिनके गाड़ी नंबर सहित मालिकों के नाम भी दर्ज करवाते थे। धीरे-धीरे उधारी बढ़ने लगी, जिसके चलते उन्होंने कारिंदों से उधारी लेने के लिए कहा व वाहन चालकों के पते बताने के लिए कहा, ताकि वे उनके पास किसी आदमी को भेज कर हजारों रुपये की चढ़ी उधारी की राशि वापिस ले सकें। जब जनवरी फरवरी में उनकी तरफ से थोड़ी सख्ती की गई तो वे कहने लगे कि राशि जल्द ही आ जाएगी। लेकिन उधारी अधिक हुई तो उनकी तरफ से वाहन ऐप पर वाहनों के चालकों के पते जानना चाहा तो बात सामने आई कि जो नंबर आरोपियों की तरफ से कार या ट्रक का लिखवाया गया था वह नंबर असलीयत में स्कूटर मोटरसाइकिल के थे, जिसमें एक साथ हजारों रुपये का तेल डाला ही नहीं सकता था। मामले का खुलासा होने पर आरोपी पेट्रोल पंप पर ही आना छोड गए। जिसके चलते उनकी तरफ से पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बब्बू व मंगत राम की तरफ से 7 लाख 21 हजार रुपये की ठगी करी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस छोडऩे के बाद सुनील जाखड़ कर सकते हैं बड़ा धमाका

जालंधर : पंजाब के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ कांग्रेस पार्टी को छोडऩे के बाद नई सियासी पारी शुरू करने की तैयारी में हैं। जिसके लिए सोमवार को अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं। यहां...
article-image
पंजाब

नशे के साथ कमांडो समेत तीन आरोपी गिरफ्तार : खड़ी कार से बरामद हुआ चिट्टा

बठिंडा :   सोमवार रात पीसीआर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कमांडो समेत तीन युवाओं को नशे के साथ गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपियों की पहचान कमांडो हरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और गगनदीप...
पंजाब

गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम : ISI समर्थित 6 आतंकवादी गिरफ्तार

तरनतारन: पंजाब में गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने राज्य की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम सफलता हासिल की है। खुफिया सूचनाओं के...
Translate »
error: Content is protected !!