पेट्रोल पंप के पास लगी आग से लोगों में दहशत : पेट्रोल पंप के कर्मचारी भी पानी का पाइप लेकर आग को पेट्रोल पंप तक आने से रोकने के लिए जदोजहद करते रहे

by
 गढ़शंकर – किसानों द्वारा गेहूं की नाड को आग लगाने की घटनाओं पर कमी नही आ रही और न ही कोई विभाग नाड को आग लगाने वाले जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कोई कारवाई कर रहा है। माहिलपुर व गढ़शंकर ब्लाक के तकरीबन 70 प्रतिशत खेतों में गेहूं की नाड को आग लगाई गई है। सोमवार को गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर डासीवाल गांव के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पीछे खेतों में लगी आग से यहां सड़क पर आने जाने वाले वाहनों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई वही पेट्रोल पंप के कर्मचारी भी पानी का पाइप लेकर आग को पेट्रोल पंप तक आने से रोकने के लिए जदोजहद करते नजर आए। सड़क पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों में इस बात को लेकर काफी रोष था कि सरकार खेतो में आग लगाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कारवाई नही कर रही। वही लोगों में दहशत भी थी कि कहीं खेतों की आग पेट्रोल पंप तक न पहुंच जाए। खेतो में आग लगाने वाले लोगों के विरुद्ध अधिकारी मात्र चंद लोगों के विरुद्ध चालान काट कर अपने कर्त्तव्यपालन कर लेते हैं जबकि लाखों एकड़ में गेहूं की नाड को आग लगाई जाती है।इस संबंध में ब्लाक गढ़शंकर खेती विकास अधिकारी डॉ सुभाष चंद्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक 25 लोगों के विरुद्ध गेहूं की नाड को आग लगाने के आरोप में चालान पेश किए जा चुके हैं। माहिलपुर ब्लाक खेती विकास अधिकारी डॉ हरप्रीत सिंह ने बताया कि 10 लोगों के चालान काटे गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

41.4 लाख रुपए की लागत से डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने किया सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों का उद्घाटन

सरकारी स्कूलों के विकास में पंजाब सरकार की ओर से नहीं छोड़ी जा रही कोई कमी: जय कृष्ण सिंह गढ़शंकर/होशियारपुर, 24 मई: :  पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई शिक्षा क्रांति अभियान के अंतर्गत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘घिन्न आ रही है…’ बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग पर भड़के मुनव्वर फारूकी

बंग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। गुरुवार को बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को आग लगा दी...
article-image
पंजाब

युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहा भंगड़ा कैंप

गढ़शंकर : शरीर को तंदुरुस्त और फिट रखने के उद्देश्य से बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में पंजाबी लोक नृत्य भंगड़ा सिखलाई कैंप कॉलेज के खेल परिसर में चल रहा है। इस संबंध...
article-image
पंजाब

युवती से गैंगरेप: चलती कार में वारदात को अंजाम, 3 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर : शहर के लम्मा पिंड चौक इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पति के साथ सब्जी लेने गई एक महिला को तीन युवकों ने जबरन कार में अगवा...
Translate »
error: Content is protected !!