पेट्रोल व डीजल की बढ़ रही कीमतों के विरोध में यूथ अकाली दल कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला फूंका

by
गढ़शंकर – पेट्रोलियम पदार्थों की रात दिन बढ़ रही बेइंतहा कीमतों के विरोध में गढ़शंकर यूथ अकाली दल कार्यकर्ताओं ने हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी व रविन्द्र सिंह की अगुवाई में इकट्ठा होकर मोदी सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की ओर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के कारण अन्य वस्तुओं के दामों में आए उछाल व बढ़ी महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मोदी सरकार का पुतला गढ़शंकर बस स्टैंड पर फूंका गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब से भाजपा ने देस की सत्ता संभाली है दिन रात महंगाई बढ़ रही है जिसपर मोदी सरकार नकेल डालने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीतियां बना रही है जिसके चलते गरीब और गरीब होता जा रहा है और पूंजीपतियों की तिजोरियाँ भर्ती जा रही है। इस प्रदर्शन में
अजय कुमार डोंगरपुर, सुरिंदर सिंह दारापुर, जालम सिंह डोंगरपुर, सुखविंदर सिंह रुड़की, सुरिंदर पाल, गुरप्रीत सिंह बुग़रा, सुरेश कुमार, कमल राजा जीवनपुर, मनजीत सिंह, वरिंदर सिंह, कपिल स्तनोर, मनजीत सिंह रुड़की, डॉ परमजीत सिंह, बलविंदर सिंह, मनवीर सिंह मोला, पनवीर सिंह सहित भारी संख्या में यूथ अकाली दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

11 लाख रुपए के चैक बांटे सांसद मनीष तिवारी ने अलग-अलग विकास कार्यों के लिए : मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के बगैर मानवीय विकास नहीं मुमकिन : सांसद मनीष तिवारी

रोपड़, 24 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास को लेकर अपनी वचनबद्धता के तहत अलग-अलग विकास कार्यों हेतु करीब 11 लाख रुपए...
article-image
पंजाब

नगर निगम होशियारपुर चुनाव : 2 नामांकन पत्र हुए रद्द -नामांकन पत्रों की जांच उपरांत 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए

होशियारपुर, 26 जून: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-सह-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी निकास कुमार ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर के आम चुनाव-2026 के लिए 286 नामांकन प्राप्त हुए थे। इन नामांकन पत्रों की जांच...
article-image
पंजाब

रोटरी आई बैंक और कोरियन ट्रांसप्लांट सोसायटी द्वारा बैठक का आयोजन : संस्था अब तक 4138 लोगों की आंखों की पुतलियां लगवा चुकी है

गढ़शंकर, 4 दिसंबर: रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी द्वारा आज एस.डी.एम. कार्यालय गढ़शंकर में एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें रोटरी आई बैंक द्वारा लुधियाना निवासी नछत्तर सिंह की आंख का ऑपरेशन...
Translate »
error: Content is protected !!