पेड न्यूज़ पर निगरानी रखेगी एम.सी.एम.सी.- DC सुमित खिमटा

by
नाहन, 23 फ़रवरी । चुनाव आयोग के निर्देशों पर लोक सभा चुनाव-2024 में पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए जिला स्तर पर मीडिया सर्टिफिकेशन व मानिटरिग कमेटी (एमसीएमसी) का गठन किया गया है। यह कमेटी आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही अपना कार्य शुरु कर देगी।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी आज शुक्रवार को नाहन में आयोजित एम.सी.एम.सी. की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि एमसीएमसी की ओर से सभी समाचार पत्र, रेडियो, टीवी, ई-पेपर, सिनेमा हाल, बल्क मैसेज व सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाएगी। यदि कोई उम्मीदवार पेड न्यूज किसी भी मीडिया में लगवाता या प्रकाशित करवाता है, तो रिटर्निंग अधिकारी की ओर से संबंधित उम्मीदवार को नोटिस भेजा जाएगा। जिसका उम्मीदवार को निर्धारित अवधि के भीतर जवाब देना अनिवार्य है।
संबंधित उम्मीदवार के जवाब के बाद जिला स्तरीय एमसीएमसी अपना अंतिम निर्णय लेगी।
पेड न्यूज घोषित की जाने पर जहां उम्मीदवार के चुनाव खर्चे में इसे शामिल किया जाएगा, वहीं चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उक्त उम्मीदवार का नाम पेड न्यूज लगवाने वाले उम्मीदवारों में शामिल कर प्रकाशित किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विज्ञापन देने के लिए उम्मीदवार की ओर से जिला स्तरीय एमसीएमसी से प्री-सर्टिफिकेट प्राप्त करना अनिवार्य है। विज्ञापन की पोस्ट अपलोड करने से पहले इसकी जिला स्तरीय कमेटी से पूर्व मंजूरी निर्धारित फार्म पर लेना जरूरी है।
उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को आदर्श चुनाव सहिंता लागू होते ही अपना कार्य आरम्भ करने के निर्देश दिए।
*बैठक में उपस्थित रहे*
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर.वर्मा, एस.डी.एम. नाहन सलीम अजीम, तहसीलदार निर्वाचन महेंदर ठाकुर, आयकर अधिकारी मंजीत सिंह, सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी राजेंदर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सूरत पुंडीर व अन्य निर्वाचन अधिकारी भी उपस्थित रहे।
*एम.सी. एम. सी. समिति*
एम.सी.एम.सी. समिति में जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा अध्यक्ष हैं, जबकि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर. वर्मा., एस.डी.एम सलीम आजम, आयकर अधिकारी मंजीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सूरत पुंडीर सदस्य हैं जबकि जिला लोक सम्पर्क अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन का एक साल: धर्मशाला पहुंचेंगे 30 हजार लोग: पठानिया

धर्मशाला, 06 दिसंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का एक साल राज्य स्तरीय कार्यक्रम का धर्मशाला में भव्य आयोजन किया जाएगा इसमें राज्य भर से तीस हजार के करीब लोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा चुनाव : आप ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

शिमला : आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर व सह प्रभारी डा. संदीप पाठक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवक की निर्मम हत्या : गुस्साई भीड़ ने फूंक डाले आरोपियों के दो मकान, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

चम्बा : सलूणी की ग्राम पंचायत भांदल में युवक मनोहर की निर्मम हत्या के आरोपी परिवार के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हजारों लोग सडक़ पर उतर आए। दोपहर बाद गुस्साई...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का शुभारंभ कर उत्सव का ब्रॉशर किया जारी : 24 अक्तूबर से आरम्भ उत्सव के दौरान 19 देशों के प्रतिभागी भाग लेंगे

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में जनता को समर्पित की 12 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस वर्ष 24 से 30 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!