पेड़ से टकरा कर कैंटर चालक की मौत

by
गढ़शंकर, 14 जनवरी : गढ़शंकर-बंगा रोड पर मंगलवार सुबह सीमेंट से भरे कैंटर की सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद गढ़शंकर पुलिस ने लोगों की मदद से चालक के शव को गाड़ी से बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई के लिए शव को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में रखवा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीवन कुमार पुत्र भजन लाल निवासी मंगूपुर थाना बलाचौर कैंटर नंबर पीबी 32 एच 7473 में सीमेंट भरकर आनंदपुर साहिब से बंगा जा रहा था और जब वह सुबह करीब 5 बजे बंगा रोड पर मैरिज पैलेस के पास पहुंचा तो उसका कैंटर सड़क पर अनियंत्रित होकर एक सफेदे के पेड़ से टकरा गया। इस टक्कर में उनकी मौत हो गई। गढ़शंकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एम्स मोहाली में 100 सीटों पर होगा एमबीबीएस के लिए दाखिला : मनीष तिवारी

मोहाली: अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), मोहाली में इसी अकेडमिक वर्ष से 100 सीटों पर दाखिला लिया जा सकेगा। श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के प्रयासों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

ध्रुव राठी रिहा …. जंतर-मंतर जाने पर पुलिस ने दी कार्रवाई की चेतावनी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर पर रोक की मांग को लेकर सीजेपी का आंदोलन जारी रखने का ऐलान; अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका भी पेशी के बाद रिहा नई दिल्ली। मुख्य...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान यात्रा के लिए भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करें श्रद्धालु: ADC राहुल चाबा

ए.डी.सी ने माता चिंतपूर्णी मेले के प्रबंधों संबंधी अधिकारियों के साथ की बैठक होशियारपुर, 08 अगस्त: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने 17 अगस्त से शुरु होने वाले माता चिंतपूर्णी मेले संबंधी आज अधिकारियों...
article-image
पंजाब

सैला खुर्द में एचडीएफसी बैंक का एटीएम चोरों ने तोड़ा : नकदी  चोरी करने में रहे नाकाम

गढ़शंकर : सैला खुर्द के बाजार में  एचडीएफसी बैंक के एटीएम को चुराने का अज्ञात चोरों के असफल प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह जब बैंक के अधिकारी और कर्मचारी बैंक में डयुटी...
Translate »
error: Content is protected !!