पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले दिन भारत के खाते में आया मेडल : मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता ब्रॉन्ज

by

नई दिल्ली । पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले दिन भारत के खाते में एक भी मेडल नहीं आया था। लेकिन पहले दिन मनु भाकर ने मेडल की आस जगाई थी। दूसरे दिन हुए फाइनल में मनु ने इसे पूरा भी कर दिखाया। 22 साल की मनु ने वूमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

मनु भाकर ने भारत को पेरिस ओलंपिक 2024 का पहला मेडल दिलवा दिया है। साउथ कोरिया की ओ ये जिन पहले स्थान पर रही। उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। वहीं, साउथ कोरिया की ही किम येजी दूसरे स्थान पर रहीं. उन्होंने सिल्वर मेडल जीता.। मनु 221.7 प्वाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर रही। उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला।  मनु भाकर का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया गांव में हुआ था। उनके पिता राम किशन भाकर मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर के पद पर हैं। 14 साल की उम्र तक भाकर ने मणिपुरी मार्शल आर्ट जैसे अन्य खेलों के साथ-साथ मुक्केबाजी, टेनिस और स्केटिंग में भी कमाल का प्रदर्शन किया और इन इवेंट्स में नेशनल गेम्स में मेडल जीते।

कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भी दिखा चुकी हैं कमाल :
मनु ने साल 2018 कॉमनवेलथ गेम्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। वह भी महज 16 साल की उम्र में. वही, उन्होंने 2022 एशियन गेम्स में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल इवेंट में ईशा सिंह और रिदम सांगवान के साथ भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हैलीकाप्टर से फूलों की वर्षा के साथ मनाया बाबा इच्छाधारी का प्रक्टोत्सव

पवित्र झण्डा चढ़ानें के उपरांत लगाया भण्डारा, बददी, 14 जनवरी (तारा) : औद्योगिक नगरी बद्दी मानकपुर में प्रसिद्ध बाबा इच्छाधारी मन्दिर में बुधवार को हैलीकाप्टर से फूल बरसा कर बाबा का प्रकटोत्सव बड़े हर्षोल्लास...
article-image
पंजाब

कुल हिंद किसान सभा द्वारा 5 मार्च को चंडीगढ़ कूच करने का आह्वान

गढ़शंकर, 3 मार्च:  संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कुल हिंद किसान सभा द्वारा बैठक कर 5 मार्च को चंडीगढ़ कूच करने का आह्वान दिया गया। आज की बैठकों में प्रांतीय उपाध्यक्ष व प्रांतीय...
article-image
पंजाब

यूनिवर्सिटी में वालीबाल प्रतियोगिता में बीएड कालेज माहिलपुर की टीम रही प्रथम

माहिलपुर – पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में पिछले दिनों पंजाब यूनिवर्सिटी सी डिवीजन वालीबाल प्रतियोगिता में संत बाबा हरी सिंह खालसा कालेज ऑफ एजुकेशन माहिलपुर की टीम ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर...
Translate »
error: Content is protected !!