पेशगी जमानत पटीशन रद्द : डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण रोड़ी, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुरा तथा कुलवंत सिंह पंडोरी की

by

तरनतारन : 14 सितम्बर
जिला तरनतारन में जुलाई 2020 में जहरीली शराब से हुई मौतें के मामले में आम आदमी पार्टी द्वारा जिला प्रबंधकीय कांप्लैक्स के समक्ष दिए गए धरने को लेकर अदालत में चल रही सुनवाई में गैर हाजिर रहने पर अतिरिक्त सेशन जज कंवलजीत सिंह ने मंगलवार को डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण रोड़ी, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुरा तथा कुलवंत सिंह पंडोरी की पेशगी जमानत पटीशन रद्द कर दी। तीनों ने गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए यह पटीशन दाखिल की थी। इससे पहले 31 अगस्त को मामले की सुनवाई के दौरान गैर हाजिर रहने के कारण अदालत ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, स्पीकर जयकृष्ण रोड़ी, कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, गुरमीत सिंह मीत हेयर, हरभजन सिंह ईटीओ के अलावा विधायक मनजीत सिंह बिलासपुरा, कुलवंत सिंह पंडोरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। 9 सितम्बर को सभी मुलजिम अदालत में पेश नहीं हुए थे। सोमवार को अतिरिक्त सेशन जज कुलवंत सिंह की अदालत ने कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, मीत हेयर तथा हरभजन सिंह ईटीओ की जमानतें रद्द कर दी थीं। मंगलवार को डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण रोड़ी, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुरा, कुलवंत सिंह पंडोरी की जमानत पटीशन भी अदालत ने रद्द कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका ने शादी का बनाया दबाव, हनीमून के बहाने ले गया हिमाचल, फिर दी दर्दनाक मौत.

एएम नाथ। मंडी । हिमाचल प्रदेश की मंडी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर लिया है। पंडोह के 9 मील के पास महिला का मर्डर हुआ था। ब्लाइंड दिख रहे इस मामले...
पंजाब

गांव कालामांज में जनतक सभा पर प्रतिबंध

होशियारपुर, 2 अगस्त: जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 (1974 का अधिनियम संख्या 2) की धारा 144 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए एक आदेश जारी किया कि गांव...
article-image
पंजाब

10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी ख़बर : पंजाब बोर्ड ने जारी

मोहाली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट घोषित कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं...
article-image
पंजाब

वित्त मंत्री चीमा और डॉ रवजोत को मिली नई जिम्मेदारी : लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद मंत्रियों के विभागों में बदलाव

चंडीगढ़- पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद, राज्य सरकार ने तुरंत प्रभाव से मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है। यह निर्णय प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रखने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!