पोक्सो मामले में चुराह के विधायक डॉ. हंसराज के खिलाफ आरोप तय : अब 30 मार्च को होगी सुनवाई

by

एएम नाथ। चम्बा : पोक्सो मामले में घिरे चुराह के विधायक डॉ. हंसराज के खिलाफ अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। वीरवार को विधायक अदालत में पेश हुए। इसके साथ ही मामले में ट्रायल शुरू हो गया है। अब अदालत ने अगली सुनवाई 30 मार्च निर्धारित की है। इस दिन विधायक और पीड़िता को अदालत में उपस्थित होना होगा तथा न्यायाधीश के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे। इससे पहले पुलिस ने 21 जनवरी, 2026 को चम्बा न्यायालय में चालान पेश किया था। चालान दाखिल होने के साथ ही मामला न्यायिक प्रक्रिया के अगले चरण में पहुंच गया था। अब 30 मार्च को होने वाली सुनवाई में अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील गवाह प्रस्तुत करेंगे, जिनकी जिरह विधायक पक्ष के अधिवक्ता द्वारा की जाएगी। अदालत की निगरानी में चलने वाले इस ट्रायल पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।

बता दें कि चुराह क्षेत्र की एक युवती ने विधायक पर नाबालिग अवस्था में बहला-फुसलाकर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद महिला थाना चम्बा में पोक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। मुकद्दमा दर्ज होते ही विधायक पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक ने 10 नवम्बर को अग्रिम जमानत याचिका दायर की। 11 नवम्बर को अदालत ने उन्हें अंतरिम अग्रिम जमानत दी, जो 22 नवम्बर तक प्रभावी रही।
22 नवम्बर को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा और 27 नवम्बर, 2025 को अंतरिम जमानत को नियमित जमानत में बदल दिया। विधायक ने न्यायालय में मुचलका भरते हुए प्रत्येक पेशी पर उपस्थित रहने का आश्वासन दिया। जांच के दौरान पुलिस ने 4 बार विधायक से पूछताछ की। उनकी पत्नी के भी बयान दर्ज हो चुके हैं। इस मामले में युवती के पिता ने उनकी बेटी को बयान बदलने के लिए धमकाने का आरोप लगाया था। पिता की शिकायत पर विधायक के निजी सचिव व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*ढलियारा के गाँव सूरजपुर में नव सृजित पटवार वृत्त कार्यालय जनता को किया समर्पित : *विधायक कमलेश ठाकुर ने किया शुभारंभ*

*ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी और मौके पर किया समाधान* एएम नाथ। देहरा , 3 अक्टूबर ;  विधायक कमलेश ठाकुर ने ढलियारा के गाँव सूरजपुर में आज नव सृजित पटवार वृत्त कार्यालय का विधिवत शुभारंभ कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा : 4 बच्चों समेत 5 घायल…तेज रफ्तार कार की टक्कर से टूटी रेलिंग फुटपाथ पर सो रहे परिवार पर गिरी

एएम नाथ । शिमला :  शिमला में दिवाली की रात एक  एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से टूटी रेलिंग फुटपाथ पर सो रहे एक गरीब परिवार पर जा गिरी। इस हादसे में 4...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने एक साल में ऐतिहासिक निर्णय लेकर लोगों का कल्याण किया सुनिश्चित, हर व्यक्ति बनेगा विकास में भागीदार – आर.एस. बाली

पर्यटन निगम के अध्यक्ष ने मंडी जिले की नाचन विधानसभा की ग्राम पंचायत घरोट में की सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता बोले… नाचन की प्रत्येक पंचायत के लिए 5-5 सोलर लाइटें देने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला : आरोपी लैब तकनीशियन निलंबित करने के सीएम के निर्देश

रेजिडेंट डॉक्टर बोले—आधिकारिक अधिसूचना जारी होने तक जारी रहेगा विरोध महिला चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर डॉक्टरों ने की ठोस कार्रवाई की मांग एएम नाथ।  टांडा, 4 अक्तूबर: डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं...
Translate »
error: Content is protected !!