पोते ने ही किया था दादी का कत्ल, 10 घंटों में ही सुलझायी अंधे कत्ल की गुत्थी: एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल

by
17 वर्षीय पोते ने टी.वी. सीरियल देखकर वारदात को दिया था अंजाम
माता -पिता शादी की वर्षगांठ के लिए ख़रीदारी के लिए गए थे बाज़ार
एस.पी. रविन्द्रपाल सिंह संधू, डी.एस.पी. गुरप्रीत सिंह और थाना हरियाणा प्रमुख पर आधारित टीम ने कुछ ही घंटों में में जांच मुकम्मल की
होशियारपुर : एक बेहद खौफनाक घटना में नजदीकी गांव बस्सी काले खान में एक पोते द्वारा अपनी करीब 83 वर्षीय दादी को कत्ल करके आग लगाने का मामला सामने आया है, जिसे ज़िला पुलिस ने 10 घंटों के अंदर ही हल करके आरोपी को काबू कर लिया है। पूछताछ दौरान यह सामने आया कि आरोपी जुवराज सिंह उम्र करीब 17 साल ने इस वारदात को टी.वी. सीरियल देखकर अंजाम दिया था।एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि हरजीत सिंह निवासी गांव बस्सी काले खान थाना हरियाणा की तरफ से बयान दिया गया था कि उसकी माता जोगिन्द्र कौर करीब साढ़े तीन महीने से दाहिनी टांग की हड्डी टूटने कारण बैड पर ही थी। हरजीत सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल को उसके विवाह की वर्षगांठ होने के कारण वह अपनी पत्नी जसपाल कौर के साथ दोपहर करीब 2 बजे स्कूटर पर खरीददारी के लिए हरियाणा गए थे और जब वह वापस गांव को आ रहे थे तो रास्ते में उसके बेटे जुवराज सिंह ने फ़ोन करके कहा कि जल्दी घर आ जाओ घर में कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। जब हरजीत सिंह और उसकी पत्नी जसपाल कौर अपने एक पड़ोसी को साथ लेकर मेन गेट पर पहुंचे तो वह बंद पड़ा था जिस पर उन्होंने घर के छोटे गेट से दाख़िल होकर अंदर देखा कि उनकी माता के कमर में और बैड को आग लगी हुई थी। दूसरे कमरे में जुवराज सिंह बैड बॉक्स में लेटा पड़ा था और बैड बॉक्स के सभी कपड़े बिखरे पड़े थे और उसके हाथ पैर दुपट्टे के साथ बंधे हुए थे।
नवजोत सिंह माहल ने बताया कि हरजीत सिंह के बयानों के मुताबिक उन्होंने उसके हाथ पैर खोले और शोर पड़ने पर गांव के लोग भी इकठ्ठा हो गए जहाँ जुवराज ने बताया कि चार लोग सीढ़ियों के पास से घर में दाख़िल हुए थे और उसको हाथ पैर बांध कर बैड में फैंक दिया था और दादी के कमरे और उनके बैड को आग लगा दी थी। उन्होंने बताया कि जुवराज ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों ने धमकी दी कि वह अपने पिता से बोलें कि केस वापस ले लो नहीं तो सारा परिवार मार दिया जायेगा। आग में बुज़ुर्ग का शरीर बुरी तरह जल गया था और उनके माथे के दाहिने तरफ़ गहरे ज़ख़्म का निशान था। पुलिस की तरफ से हरजीत सिंह के बयानों पर थाना हरियाणा में आई.पी.सी. की धारा 302 /201 /34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
ज़िला पुलिस प्रमुख ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए एस.पी. (डी) रवीन्द्र पाल सिंह संधू, डी. एस. पी. (देहाती) गुरप्रीत सिंह और थाना हरियाणा के इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह पर आधारित टीम बनाई गई जिसने बहुत ही बारीकी के साथ जांच करते और हालातों को देखते हुए शक के आधार पर जुवराज सिंह से पूछताछ की तो यह पाया गया कि यह कत्ल सोची समझी साजिश के अंतर्गत जुवराज सिंह की तरफ से ही किया गया था। नवजोत सिंह माहल ने बताया कि टीम की तरफ से पूछताछ दौरान जुवराज ने बताया कि वह अपनी दादी से बहुत दुखी था और उसके कत्ल बारे सोचता रहता था। उसने ही 12 अप्रैल को दादी के सिर में लोहो की राड के साथ चोटों मार कर कत्ल करने के बाद तेल डालकर आग लगा दी और यह सारी कहानी बनाई जिसके बाद अपने माता -पिता को फ़ोन करके घर में हमला होने की झूठी जानकारी दी। ज़िक्रयोग्य है कि पुलिस ने आरोपी की तरफ से वारदात में इस्तेमाल की गई राड, तेल की कैनी और बोतल आदि बरामद कर ली है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पांवटा से लापता नाबालिग रोपड़ से बरामद : बयान दर्ज कर परिजनों को सौंपेगी पुलिस, धरना समाप्त

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के माजरा से लापता युवतो को पुलिस ने रोपड़ से बरामद कर लिया है। इसके बाद स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनों ने आज का धरना वापस ले लिया है।...
article-image
पंजाब

सुभाष साहू हत्याकांड की गुत्थी पंजाब पुलिस ने सुलझायी : 4 आरोपी काबू

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स ने एसएएस नगर  पुलिस के साथ संयुक्त अभियान आपरेशन में राजस्थान में सुभाष उर्फ सोहू की दिनदहाड़े हुयी हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल भारटा के विद्यार्थियों को बलजिंदर मान ने स्टेशनरी भेट की

माहिलपुर  – सरकारी मिडल स्कूल भारटा-गनेशपुर के मुख्य अध्यापक बलजिंदर मान ने नए सैशन पर स्कूल के पचास विद्यार्थियों को स्टेशनरी भेट की। इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी...
article-image
पंजाब

कोई हम पर बुरी नजर डालने की कोशिश करेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा : राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक वर्चुअल कार्यक्रम में कहा: शहीदों के परिवारों के साथ खड़े रहना हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है

दिल्ली : रक्षा मंत्री ने सांप्रदायिक बंधनों से पार जाकर एक सैनिक व स्वतंत्रता सेनानी के ‘राष्ट्रीय गौरव’ के गुणों को आत्मसात करके देश के नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का आग्रह...
Translate »
error: Content is protected !!