*पौधों की बेहतर देखभाल पर मिलेगा 1.20 लाख रुपए का प्रोत्साहन : केवल सिंह पठानिया

by
सरकार ने हरियाली बढ़ाने को राजीव गांधी वन संवर्धन योजना की आरंभ, सुधेड़ पंचायत में किया पौधारोपण, महिला मंडलों को पौधे भी किए वितरित
एएम नाथ। धर्मशाला, 29 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के अंतर्गत अगले पांच वर्षों में 100 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। वित्त वर्ष 2025-26 में 20 करोड़ रुपए की लागत से 1000 से 1050 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा। योजना के तहत पौधारोपण एवं रखरखाव पर 1.20 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर अनुदान का प्रावधान किया गया है।
May be an image of 11 people, people smiling, dais and text
सोमवार को उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सुधेड़ पंचायत के कसुम्बर गांव में वन संवर्धन योजना के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करने के उपरांत कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना आरंभ की गई है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी सहायक सिद्ध होगी।
उन्होंने बताया कि इस विधायक ने कहा कि वनों का संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, सालगिरह या अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधारोपण का संकल्प लें और हर घर-परिवार से प्रकृति संरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित हो।
May be an image of 1 person, speaker and dais
इस अवसर पर अरण्यपाल बासु कौशल ने योजना और महोत्सव की रूपरेखा पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान डीएफओ राहुल कुमार ने मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने महिला मंडल बागेश्वरी, जागरूक महिला मंडल, कृपालेश्वरी महिला मंडल तथा बाबा बालक नाथ महिला मंडल को पौधे भी वितरित किए। इसके साथ ही स्कूल के विद्यार्थियों को अपनी तरफ से स्कूल बैग भी वितरित किए गए।
May be an image of 5 people, dais and text
कार्यक्रम में कानून सचिव श्री बाली, वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया, महिला मंडल की प्रधान सुनीता, पंचायत प्रधान रेखा सहित महिला मंडल की पदाधिकारियों ने अर्जुन, जामुन, आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। मौके पर स्थानीय लोग, पंचायत प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं स्कूल के विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सियासी उबाल के बीच सुक्खू-विक्रमादित्य ओक ओवर में मिले, एक साथ सचिवालय पहुंचे

एएम नाथ : हिमाचल में सियासी हलचल के बीच आज सुबह सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुलाकात की। यह मुलाकात सीएम सुक्खू के सरकारी आवास ओक ओवर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवालिक नगर झाड़माजरी के प्राचीन शिव मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया : शिविर में 71 लोगों ने रक्तदान किया

तारा। बद्दी :  औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के शिवालिक नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में राजेन्द्र कौशल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित पांचवें रक्तदान शिविर में 71 लोगों ने रक्तदान किया। कल्याण ट्रस्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

238 बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हेतु पात्रता प्रमाण पत्र जारी – DC आदित्य नेगी

शिमला, 03 नवम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मिशन वात्सल्य...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुनार की दुकान पर फायरिंग : माहिलपुर में एक सुनार की दुकान पर फायरिंग कर दो मोटरसाइकिल सवार युवक फरार

गढ़शंकर, 18 अक्टूबर : माहिलपुर शहर में उस समय दहशत फैल गई जब दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने जेजों रोड-शहीदां गुरुद्वारा रोड स्थित गणपति ज्वेलर्स नामक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और होशियारपुर की...
Translate »
error: Content is protected !!