प्रचार-सामग्री के मुद्रण के तीन दिनों  के भीतर  ज़िला दंडाधिकारी को देनी होगी सूचना : लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं प्रिंटर्स : मुकेश रेपसवाल

by
एएम नाथ। चंबा , 21 मार्च :
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा  कि लोकसभा निर्वाचन-2024  के तहत राजनीतिक प्रचार-प्रसार के लिए  प्रकाशित किए जाने वाले सभी पंपलेट, हैंड बिल,  पोस्टर ,फ्लेक्स इत्यादि प्रचार-सामग्री के मुद्रण  को लेकर ज़िला के सभी प्रिंटर्स (मुद्रकों) को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 ए  के विभिन्न प्रावधानों की शत-प्रतिशत   अनुपालना  सुनिश्चित बनानी होगी।
वे आज आदर्श आचार संहिता के प्रभावी  पालन को लेकर ज़िला के विभिन्न  मुद्रकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
उन्होंने बताया कि  प्रचार-सामग्री के मुद्रण के तीन दिनों की समय सीमा के भीतर मुद्रित सामग्री की चार प्रतियों सहित अनुबंध ए और बी पर सूचना ज़िला दंडाधिकारी  को प्रस्तुत करना  अनिवार्य रहेगी।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि  मुद्रित  सामग्री में मुद्रक तथा प्रकाशक का नाम व पता, प्रतियों की संख्या  का उल्लेख भी अवश्य रहना चाहिए ।
नियमों के उल्लंघन की अवस्था में 6  माह तक  के  कारावास या 2 हजार   का जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है ।
बैठक में कार्यवाही का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने किया।
बैठक में तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा सहित जिला से संबंधित विभिन्न प्रिंटर्स उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा बन सकते कैबिनेट मंत्री : ऐसा हुआ तो अनुराग ठाकुर को दी जा सकती संगठन में जिमेवारी

एएम नाथ। शिमला : नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में हिमाचल प्रदेश से भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। अगर जगत प्रकाश नड्डा बनते है तो अनुराग ठाकुर को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिंधु का अतिरिक्त जल पंजाब, हरियाणा : राजस्थान की ओर मोड़ने की तैयारी भारत ने कर दी शुरू

सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद अब भारत ने जम्मू-कश्मीर से अतिरिक्त जल प्रवाह को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की ओर मोड़ने के लिए 113 किलोमीटर लंबी नहर के निर्माण की योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न्यायपालिका के लिए बजट की कमी का मामला दुर्भाग्यपूर्ण, गंभीरता दिखाएं सरकार : जयराम ठाकुर

स्वास्थ्य सुविधाओं वाले जाइका प्रोजेक्ट में केंद्र की हिस्सेदारी को लेकर श्वेत पत्र जारी करें सरकार भरमौर पीडब्लूडी एक्सईएन कार्यालय से वायरल वीडियो खोल रहा है व्यवस्था परिवर्तन की पोल एएम नाथ। सोलन :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीएड कालेज समूरकलां का दल बना विजेता, एक दिवसीय जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता सम्पन

ऊना 10 फरवरी, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना एमसी पार्किंग के समीप भाषा विभाग द्वारा जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. अमित कुमार शर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!