प्रताप सिंह बाजवा सोमवार को होंगे पेश : पुलिस ने बाजवा को पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया

by

 नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा 50 बमों वाले बयान के मामले में मोहाली स्थित स्टेट साइबर सेल में दर्ज केस के सिलसिले में सोमवार को जांच टीम के सामने पेश होंगे। उन्होंने इस बारे में पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया है। इससे पहले बाजवा को आज (गुरुवार) पेश होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह बाहर होने के कारण पेश नहीं हो सके। उन्होंने अपनी मजबूरी पुलिस अधिकारियों को बता दी है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल को इस मामले की सुनवाई करते हुए बाजवा की गिरफ्तारी पर 7 मई तक रोक लगा दी थी। कोर्ट ने यह भी कहा था कि आवश्यकता पड़ने पर नोटिस देकर कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही, बाजवा को जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

 विवाद की शुरुआत :  प्रताप सिंह  बाजवा ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था, पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिनमें से 18 इस्तेमाल हो चुके हैं, जबकि 32 बाकी हैं।” इस बयान के बाद 13 अप्रैल को मोहाली के साइबर क्राइम थाने में उनके खिलाफ एक महिला पुलिस कर्मचारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद करीब 6 घंटे तक उनसे पूछताछ भी की गई थी।    13 अप्रैल को इंटरव्यू का टीजर जारी होते ही विवाद शुरू हो गया। उसी दिन दोपहर 12 बजे एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस रवजोत ग्रेवाल, बाजवा के घर पहुंचीं और उनसे ग्रेनेड की जानकारी का स्रोत पूछा, लेकिन बाजवा ने जांच में सहयोग नहीं किया।इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक वीडियो जारी कर बाजवा से सवाल किया कि उन्हें यह जानकारी कहां से मिली? क्या उनके पाकिस्तान से संबंध हैं, जो आतंकवादी उन्हें सीधे फोन कर जानकारी दे रहे हैं? मुख्यमंत्री ने यह भी पूछा कि जब यह जानकारी न राज्य इंटेलिजेंस के पास है और न ही केंद्रीय एजेंसियों के पास, तो क्या बाजवा इन बम धमाकों का इंतजार कर रहे थे ताकि राजनीति कर सकें?

पुलिस ने बाजवा को पूछताछ के लिए समन भेजा  :  13 अप्रैल की शाम को पुलिस ने बाजवा को पूछताछ के लिए समन भेजा और 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे पेश होने को कहा। बाजवा उस दिन पेश नहीं हुए और उनके वकीलों ने एक दिन का समय मांगा। इसके बाद उन्हें 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे बुलाया गया। उसी दिन बाजवा के वकीलों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की और उन्हें शाम 4 बजे एफआईआर की कॉपी सौंपी गई।

बाजवा ने  की हाईकोर्ट में याचिका दाखिल :  15 अप्रैल को प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में उनके खिलाफ दर्ज केस को रद्द करने के लिए याचिका दाखिल की। उसी दिन दोपहर में कांग्रेसी नेता और उनके समर्थक चंडीगढ़ में इकट्ठा हुए। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से रात 8 बजे तक मोहाली पुलिस ने बाजवा से पूछताछ की। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने साइबर थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नजायज माईनिग को लेकर एसडीएम गढ़शंकर की अध्सक्षता में हुई रिवियू मीटिंग

गढ़शंकर : तहसील गढ़शंकर में अवैध माईनिंग को लेकर एसडीएम गढ़शंकर जशनप्रीत कौर की अध्यक्षता में रिवियू मीटिंग हुई। जिसमें उपमंउल अफसर कम सहायक जिला माईनिंग अफसर गढ़शंकर पवन कुमार ने बताया कि गैर...
article-image
पंजाब

69 ड्रग तस्कर गिरफ्तार : पंजाब पुलिस ने चौथे दिन 524 जगहों पर छापे मारे

चंडीगढ़ :   राज्य से ड्रग की समस्या को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू किए गए “युद्ध नशिया विरुद्ध” अभियान को लगातार चौथे दिन जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने...
article-image
पंजाब

कैंटर-बाइक की टक्कर , दो लोगों की मौत : गढ़शंकर के पदराणा गांव के पास हुई दर्दनाक दुर्घटना

गढ़शंकर : गढ़शंकर-होशियारपुर मार्ग पर पदराणा गांव के पास हुई कैंटर-बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 41 वर्षीय निर्मलजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह...
article-image
पंजाब

RSS कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, मौत

पंजाब पुलिस ने RSS कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा के मर्डर के मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में मार दिया है। आरोपी बादल मर्डर के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस ने फाजिल्का जिले में उसकी...
Translate »
error: Content is protected !!