प्रतिभा सिंह ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में किए 89.50 लाख रूपये के उद्घाटन : सरकार असहाय, गरीब व जरूरतमंदों लोगों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए तत्पर – प्रतिभा सिंह

by

मण्डी, 28 अक्तूबर- प्रदेशवासियों का कल्याण ही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसी उद्देश्य से वर्तमान सरकार लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। यह बात सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शनिवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र में जनसमूह को संम्बोधित करते हुए कही। सांसद द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडवाहन, कुफरी, बह, धार, चेली, कुन्नू, डलाह, सिलग, पाली, टाण्डू व मैगल के दौरे पर थी। इस दौरान उन्होंने ग्रांम पंचायत बह में नवनिर्मित 33 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन के उद्घाटन तथा लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धार के नवनिर्मित विज्ञान भवन व 6.50 लाख की लागत से निर्मित कुनू में दुग्ध सहकारी सभा समिति के उद्घाटन किए।
सांसद ने कहा कि सरकार लोगों के कल्याण को सर्वोच्च अधिमान देते हुए बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने लोगों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं भी शुरू की है जिनका सीधा लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँच रहा है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार असहाय, गरीब व जरूरतमंदों लोगों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का प्रदेश में शिक्षा के स्तर को सुधारने में बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दुर्गम व दूरदराज क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विकास की रोशनी को पहुंचाना प्रदेश की कांग्रेस सरकारों की हमेशा प्राथमिकता रही है। इसी दृष्टिकोण के साथ प्रदेश के साथ -साथ द्रंग विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया है तथा आगे भी इसे रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा की इस क्षेत्र के दूरदराज गावों में अनेकों शैक्षिक तथा स्वास्थ्य संस्थान खोले हैं तथा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के वाबजूद प्रत्येक गांवों को सड़क से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने आपदा के संकट में प्रदेशवासियों का दुख दर्द समझते हुए 4500 करोड़ रुपए का आपदा राहत पैकेज जारी किया है। उन्होंने सरकार के इस कदम को एक सराहनीय प्रयास बताया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आने के लिए सांसद प्रतिभा सिंह का आभार जताया तथा विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यों के लिए जारी की गई धनराशि के लिए भी धन्यवाद व्यक्त किया।
इस मौके पर सांसद ने द्रंग विधानसभा में विभिन्न स्थानों पर लोगों की जन समस्याएं भी सुनी और सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अन्य मांगों पर उन्होंने कहा कि इन्हें संबंधित मंत्रियों व प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा ताकि इस दिशा में भी कार्य हो सके।
घोषणाएं
सांसद प्रतिभा सिंह ने ग्राम पंचायत भडवाहन में खेल मैदान के लिए एक लाख रुपये, ग्राम पंचायत कुफरी में मेला मैदान के लिए एक लाख रुपये तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धार के भवन में अतिरिक्त कार्य के लिए एक लाख, सरोण से खपरहड सड़क के लिए एक लाख रुपये, पद्धर मेला मैदान को समतल करने के लिए एक लाख की राशि व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे बच्चों को 2500 रूपये की राशि देने की घोषणा की।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरोण से खपरहड सड़क का निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा किसानों को अपनी नकदी फसलों को बाज़ार तक ले जाने में भी सुविधा होगी। साथ ही ग्रांम पंचायत भडवाहन में खेल परिसर व ग्रांम पंचायत कुफरी में मेला मैदान बन जाने से विद्यार्थियों और अन्य ग्रामीणों के खेल को निखारने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही मेला उत्सव व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन में सहायक होगा। वहीं, यहां के स्थानीय नौजवान बच्चों को खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के अनेक सुनहरे मौके मिलेंगे।
इस मौके पर वरिष्ठ मंत्री कौल सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, द्रंग ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष वामन देव ठाकुर, पूर्व द्रंग ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस महामंत्री जोगिन्द्र गुलेरिया, डॉ कुलकिर्ती, अध्यक्ष पधर मण्डल गिरधारी लाल भंगालिया व विभिन्न पंचायतों के प्रधान व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में 81,800 पौधे रोपित करने का लक्ष्य – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला 09 अगस्त – लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 187 हेक्टेयर जमीन पर 81,800 पौधे रोपित करने का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 पुलिसकर्मियों को मदुराई की कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा : हिरासत में बाप-बेटे की हुई थी मौत

तामिलनाडु में पिता-बेटे की हिरासत में हुई मौत मामले में मदुराई की एक अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने इस मामले में दोषी पाए गए नौ पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा सुनाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इलाज के बाद घर लौट रहा था परिवार, रास्ते में मौत ने घेरा : हादसे में मां-पिता और दादी की मौत

घंडल-सोलह मील के पास कार की HRTC बस से टक्कर; बेटा गंभीर घायल, IGMC में चल रहा उपचार एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के घणाहट्टी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 3...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पटियाला हिंसा मामले में 6 एफआईआर दर्ज, 25 आरोपी, 3 गिरफ्तार

पटियाला :  पटियाला हिंसा मामले में पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड नजर आ रही है। पुलिस ने हिंसा के मामले  में 6 एफआईआर दर्ज की हैं तथा 25 लोग आरोपी हैं। इनमें तीन को...
Translate »
error: Content is protected !!