प्रतिभा सिंह बोलीं- बागी विधायकों के निलंबन में हुई जल्दबाजी, लोकसभा चुनाव में होगा नुकसान

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों के निलंबन में जल्दबाजी की गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इसका नुकसान होगा। हॉलीलॉज में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि जिन छह विधायकों का नाराज होना जायज है। उन्हें बिठाकर उनकी बात को सुना जाना चाहिए था। मैंने भी बातें हाईकमान के समक्ष रखी हैं। बीते रोज भी मामला पर्यवेक्षकों के समक्ष रखा है।

उन्होंने कहा कि आज जो परिस्थिति बनी है उसे कई बार हाईकमान के समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की एक बहुत बड़ी राजनीतिक विरासत थी। वह क्या चाहते थे और क्या हो रहा है, इन सारी चीजों को हाईकमान के समक्ष रखा गया है। पार्टी आलाकमान को तय करना है कि आगे क्या करना है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह मंत्री पद से इस्तीफा दिया है और वह अभी भी इस पर कायम है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गज़ल संध्या से हुआ छोटी काशी साहित्य उत्सव का समापन, धर्मपुर से विधायक रहे उपस्थित

एएम नाथ । मंडी, 14 फरवरी।  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रथम बार आयोजित छोटी काशी साहित्य उत्सव के समापन अवसर पर इंदिरा मार्केट परिसर के संकन गार्डन में गज़ल संध्या ने खूब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाथों में पहनाईं बेड़ियां, बिस्तर बगैर जमीन पर सुलाया….अमेरिका ने कर दिया दादी हरजीत कौर को डिपोर्ट …. सिख संगठनों ने जतायी कड़ी नाराजगी

चंडीगढ़ :  अमेरिका में रहने वाले सिख और प्रवासी वहां की सरकार से बेहद नाराज हैं। नाराजगी की वजह यह है कि तीन दशक से भी ज्यादा वक्त तक इस मुल्क में रहने वालीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टेढ़ी उंगली से घी निकालने वाले यह जान लें कि यहां पर लोग भी कम टेढ़े नहीं : जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य सिंह के बयान पर किया पलटवार

 खुद से संभाली नहीं जा रही सरकार और दूसरों को दे रहे हैं दोष : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बल्ह के कंसा चौक और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2631 करोड़ रुपये का राजस्व आबकारी नीति में बदलाव से अर्जित: आयुष एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा

एएम नाथ।  धर्मशाला, 16 दिसंबर ।आयुष एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दस चुनावी गारंटियों में से पांच को सिर्फ 15 महीनों में पूरा करके दिखाया, जो...
Translate »
error: Content is protected !!