प्रतियोगिता में शामिल होंगी राज्य के सभी जिलों की टीमें : चंबा में होगी उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

by
एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन इस बार जिला चंबा में होने जा रहा है यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आयोजन से संबंधित तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया जिन्हें आयोजन के दौरान विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि 24 से 26 अक्टूबर 2024 तक होने वाली 11वीं अंतर जिला स्तरीय उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों की टीमें भाग लेंगी। मुकेश रेपसवाल ने बताया कि इस  प्रतियोगिता में खेलकूद गतिविधियों के अलावा संस्कृत गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। बैठक में प्रतियोगिता के सफल आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा समस्त विभागीय अधिकारियों को संबंधित प्रबंध करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में भाग लेते हुए हिमाचल प्रदेश उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता द्वारा उपायुक्त चंबा का बैठक की अध्यक्षता करने व सफल आयोजन हेतु प्रशासन की तरफ से पूर्ण सहयोग प्रदान करने पर धन्यवाद किया गया। प्रवीण कुमार मेहता ने बताया कि  इस स्पोर्ट्स मीट में  12 जिलों के लगभग 400-500 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उन्होंने अवगत करवाया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, टेबल-टेनिस व एथलेटिक्स तथा अन्य कई प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन किए जाएंगे। प्रवीण मेहता ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज वर्ष 2002 में चंबा से ही हुआ था तथा अब 22 वर्षों के बाद एक बार पुनः चंबा जिला को इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका मिला है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी सेवादार को 10 साल की कैद

मोगा : मोगा की एडिशनल सेशन जज की अदालत ने एक युवती से दुष्कर्म के मामले में धार्मिक स्थल से जुड़े सेवादार (बाबा) को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी को 10 साल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने खंड स्तरीय अधिकारियों को दिए निर्देश : विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए

बिझड़ी 19 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बिझड़ी खंड के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें और सरकार की विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी कार्यालय परिसर व युद्ध स्मारक में जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल व अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने बलिदानी वीरों को श्रद्धांजलि की अर्पित

धर्मशाला, 26 जुलाई। उपायुक्त कार्यालय परिसर में आज कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल व अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने बलिदानी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ....
article-image
हिमाचल प्रदेश

*शहीद कैप्टन सौरभ कालिया को विधायक आशीष बुटेल ने दी श्रद्धांजलि*

एएम नाथ। पालमपुर, 9 जून :- कारगिल युद्ध के अमर शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के शहादत दिवस पर सोमवार को सौरभ वन विहार में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!