प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित करें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ – मोहन लाल ब्राक्टा

by
हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं पर की गई चर्चा
एएम नाथ। मंडी, 14 जून।  मंडी जिला के अध्ययन प्रवास पर पहुंची हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति की जिला स्तरीय बैठक आज यहां सभापति श्री मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समिति के सदस्य एवं विधायक सर्वश्री विनोद कुमार, रणधीर शर्मा, श्रीमती रीना कश्यप, चंद्रशेखर, लोकेंदर कुमार, दीप राज व सुश्री अनुराधा राणा विशेष रूप से इसमें उपस्थित रहे।
समिति ने जिला मंडी के अपने प्रवास के दौरान समाज के कमजोर वर्गों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे विकासात्मक कार्यों का अध्ययन किया। साथ ही समिति ने इस संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श भी किया और उपयोगी सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए।
अपने संबोधन में सभापति श्री मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी विभागों का दायित्व है। विशेष तौर पर कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का समयबद्ध व त्वरित लाभ सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने मंडी जिला में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर संतोष जताया और अधिकारियों से अपने कार्यों में और सुधार लाते हुए निरंतर बेहतर कार्य करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के माध्यम से विकास कार्यों के लिए निधि का आवंटन किया जाता है। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि इस विकास निधि का समुचित व सही ढंग से उपयोग हो। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए प्रदत्त निधि को अनावश्यक रूप से बैंक खातों में जमा रखने की प्रवृत्ति पर कड़ाई से रोक सुनिश्चित की जानी चाहिए। इससे कार्यों को अनुमानित लागत में पूरा करने के साथ ही पात्र लोगों को भी समय पर इसका भरपूर लाभ मिलता है।
समिति के सभी सदस्यों ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे व बहुमूल्य सुझाव दिए।
बैठक में अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत मंडी जिला में वित्तीय वर्ष 2022-23, वर्ष 2023-24 एवं वर्ष 2024-25 में प्रदत्त कुल बजट एवं उसके सापेक्ष किए गए व्यय की भी समीक्षा की गई।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आश्वस्त किया कि आज की बैठक में माननीय समिति की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों एवं सुझावों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, समिति के साथ आए अवर सचिव एवं समिति अधिकारी संजय कुमार, प्रतिवेदक टीकम वर्मा व देवेश पठानिया, वरिष्ठ सहायक देवेंद्र शर्मा सहित सभी संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल रायजादा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

ऊना । ऊना से कांग्रेस की विधायक सतपाल रायजादा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

62 वा वार्षिक आल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट 14 फरवरी से 21 फरवरी तक करवाया जा रहा : कुलवंत सिंह संघा

इस टूर्नामेंट में क्लब, कॉलेज एवं अकादमी वर्ग के शेष मैचों में पूरे भारत की प्रमुख फुटबॉल टीमें भाग ले रही  :  कुलवंत सिंह संघा इस टूर्नामनेट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डाक्टर इशांक कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजोली-होली- लाहल ट्रांसमिशन लाइन की लीलो लाइन में 21 दिसंबर से शुरू होगा उच्च क्षमता का विद्युत प्रवाह 

एएम नाथ। चंबा :   वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक एचपीपीटीसीएल लाहल इं.राजसिंह ने बताया कि  220 के० वी० डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन बजोली-होली-लाहल की लीलो लाइन के टावर नंबर 06 से 220/66 के०वी० जीआईएस उपकेंद्र हीलिंग-डल्ली...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी सच बोल रहे हैं, इसलिए भाजपा को तकलीफ हो रही है..तो ही भाजपा को होती है तकलीफ….राहुल गांधी देश की सोच को लेकर आगे बढ़ रहे : सीएम सुक्खू

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सच बोलने से भाजपा को तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि राहुल...
Translate »
error: Content is protected !!