प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल

by
एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. शांडिल आज यहां लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थानों की आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में स्तरोन्नत किया जा रहा है। इससे लोगों को घर-द्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन के कथेड़ में लगभग 200 करोड़ रुपए की लागत से 200 बिस्तरों के अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इस अस्पताल में रोगियों को तृतीय स्तरीय ट्रांमा सेंटर की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त अस्पताल में पृथक 50 बिस्तरों वाली मातृ एवं शिशु विंग का निर्माण भी किया जा रहा है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत क्वारग में लगभग 200 करोड़ रुपए की लागत से दिव्यांगजन शिक्षा उत्कृष्ठता केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है। इसमें लगभग 300 दिव्यांग बच्चों के गुणवत्तायुक्त शिक्षा, खेल मैदान तथा आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए आमजन का सहयोग अपेक्षित है।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रदेश विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत शामती के पूर्व प्रधान श्याम लाल, ग्राम पंचायत शामती के पूर्व उप प्रधान राकेश मेहता, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुशासन और कठिन परिश्रम से मिलते हैं जीवन के ऊँचे लक्ष्य : केवल सिंह पठानिया

एस.आर.एम. पब्लिक स्कूल हारचक्कियाँ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिरकत कर नवाजे होनहार एएम नाथ। धर्मशाला : विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को एस.आर.एम....
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के गांव भवानीपुर के किशोरी लाल शर्मा बने सांसद : बीत ईलाके में खुशी की लहर, शीध्र किशोरी लाल शर्मा बुलाकर किया जाएगा सम्मान

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत ईलाके के गांव भवानीपुर के किशोरी लाल शर्मा लोकसभा हलका अमेठी में भाजपा की उम्मीदवार समृति ईरानी को 1,67,196 मतों से हरा कर सांसद चुने गए है। जिसके बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फार्म के चारों और बाड़ लगाने के दिए निर्देश : कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने डलहौजी में आलू गुणन फार्म का किया निरीक्षण

.पोषक अनाज, जंगली गेंदे की खेती व फलदार पौधे लगाने की तलाशी जाए संभावनाएं डलहौजी : 25 जून : कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने आज डलहौजी के समीप कृषि विभाग के आलू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक किलो 104 ग्राम चरस के साथ डमटाल में चम्बा निवासी गिरफ्तार

एएम नाथ। धर्मशाला, 27 जनवरी । जिला पुलिस नूरपुर ने नशा तस्करों के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई करते हुए चम्बा निवासी से एक किलो 104 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस थाना डमटाल के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!