प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने डंप साइट व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया दौरा

by

नगर निगम को म्यूनिसिपल सालिड वेस्ट रुल्ज का पालन यकीनी बनाने की दी हिदायत
होशियारपुर ;19 अगस्त:
पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सीनियर वातावरण इंजीनियर श्री संदीप बहल, वातावरण इंजीनियर श्री शिव कुमार व सहायक वातावरण इंजीनियर श्री गुरिंदरपाल सिंह की ओर से होशियारपुर शहर की डंप साइट का दौरा किया गया। इस मौके पर नगर निगम के प्रतिनिधि के तौर पर सैनेटरी इंस्पेक्टर श्री राजेश कुमार मौजूद थे। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने इस दौरान जहां नगर निगम अधिकारियों को कूड़े को सैगरीगेट करने व नियमों के मुताबिक इसकी संभाल करने के लिए कहा वहीं म्यूनिसिपल सालिड वेस्ट रुल्ज का पालन यकीनी बनाने संबंधी निर्देश भी दिए।
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने इसके बाद शहर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी दौरा कर इसकी पूर्ण चैकिंग की। मौके पर एस.टी.पी. आपरेटिंग एजेंसी की ओर से बताया गया कि एस.टी.पी द्वारा संशोधित पानी को चोअ में छोड़ दिया जाता है जो कि किसानों की ओर से अपनी जरुरत के अनुसार प्रयोग में लाया जाता है। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने संशोधित पानी को पूर्ण तौर पर भू सरंक्षण विभाग की ओर से पक्के चैनल बनाकर सिंचाई करने के लिए भी कहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में ‘रोल ऑफ बिग डाटा इन साइंसिस’ विषय पर वैबीनार

गढ़शंकर  : स्थानीय बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज में डायरैक्टर शिक्षा शिरोमणि कमेटी डा. तजिंदर कौर धालीवाल के निर्देशों तहत प्रिं. डा. बलजीत सिंह के नेतृत्व में ‘रोल ऑफ बिग डाटा इन साइंसिस’ विषय...
article-image
पंजाब

फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर होगी सख्त कार्रवाई -पंजाब सरकार करेगी मिसाली कार्रवाई : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही गैर-कानूनी एजेंटों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है और उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भंडारे में नूडल्स खाने के बाद 11 बच्चों सहित करीब 16 व्यक्ति बीमार : इलाज के लिए सिवल अस्पताल में भर्ती

काफी संख्या में गांव में और व्यक्ति बीमार हुए लेकिन उन्हीनों ने अपना इलाज लोकल स्तर पर करवाया गढ़शंकर : गांव बीनेवाल में शिंदां बाबा दे धार्मिक स्थल पर सतियां डा नूडल्स के भंडारे...
Translate »
error: Content is protected !!