प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने डंप साइट व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया दौरा

by

नगर निगम को म्यूनिसिपल सालिड वेस्ट रुल्ज का पालन यकीनी बनाने की दी हिदायत
होशियारपुर ;19 अगस्त:
पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सीनियर वातावरण इंजीनियर श्री संदीप बहल, वातावरण इंजीनियर श्री शिव कुमार व सहायक वातावरण इंजीनियर श्री गुरिंदरपाल सिंह की ओर से होशियारपुर शहर की डंप साइट का दौरा किया गया। इस मौके पर नगर निगम के प्रतिनिधि के तौर पर सैनेटरी इंस्पेक्टर श्री राजेश कुमार मौजूद थे। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने इस दौरान जहां नगर निगम अधिकारियों को कूड़े को सैगरीगेट करने व नियमों के मुताबिक इसकी संभाल करने के लिए कहा वहीं म्यूनिसिपल सालिड वेस्ट रुल्ज का पालन यकीनी बनाने संबंधी निर्देश भी दिए।
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने इसके बाद शहर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी दौरा कर इसकी पूर्ण चैकिंग की। मौके पर एस.टी.पी. आपरेटिंग एजेंसी की ओर से बताया गया कि एस.टी.पी द्वारा संशोधित पानी को चोअ में छोड़ दिया जाता है जो कि किसानों की ओर से अपनी जरुरत के अनुसार प्रयोग में लाया जाता है। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने संशोधित पानी को पूर्ण तौर पर भू सरंक्षण विभाग की ओर से पक्के चैनल बनाकर सिंचाई करने के लिए भी कहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Vastu Flaw in Northwest Corner

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar 21 : Vastu defects in the northwest corner of a home trigger major life events at rapid speed, causing worldly individuals to suddenly turn towards detachment. Even against their family’s wishes, they...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*5 खनन लीज़ 3 महीने के लिए निलंबित : डीसी जतिन लाल की ऊना जिले में खनन नियमों के उल्लंघन पर की सख्त कार्रवाई*

रोहित जसवाल। ऊना, 30 दिसंबर : ऊना जिले में अवैध और अवैज्ञानिक खनन पर नकेल कसने की मुहिम में उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को जिले में विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण...
article-image
पंजाब

DC आशिका जैन का बड़ा एक्शन: होशियारपुर में कई पाबंदियां लागू, प्रेगाबालिन से गोवंश ढुलाई तक पर रोक

होशियारपुर, 11 सितंबर। सतलुज ब्यास टाइम्स। जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर आशिका जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए जिले में विभिन्न पाबंदियां लागू करने के...
article-image
पंजाब

काउंटर इंटेलिजेंस ने 7 किलो हेरोइन बरामद कर 2 आरोपी किए गिरफ्तार

अमृतसर । काउंटर इंटेलिजेंस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 किलो हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार यह खेप...
Translate »
error: Content is protected !!