प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग करेगा कांगड़ा जिला का दौरा

by

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा और एडवोकेट विजय डोगरा के साथ 15 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक कांगड़ा जिले के आधिकारिक प्रवास पर रहेंगे।

इस पांच दिवसीय दौरे का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण कार्यों की समीक्षा करना, विकास कार्यक्रमों का विश्लेषण करना और स्थानीय प्रशासन व गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के साथ संवाद स्थापित करना है।
15 जनवरी को उपरोक्त विभागों-संस्थाओं के साथ धर्मशाला में बैठक का आयोजन होगा। 16 जनवरी को धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में सुबह 11:30 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होनी है। 17 जनवरी को पालमपुर में सुबह 11 बजे एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में भी विभिन्न विभागों, निकायों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की जाएगी।
18 जनवरी को आयोग द्वारा कांगड़ा जिले के बैजनाथ क्षेत्र में अनुसूचित जाति बस्तियों का मौके पर निरीक्षण किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

साढ़े तीन साल में हिमाचल को गर्त में ले गई सुक्खू सरकार : जय राम ठाकुर

झूठी गारंटियों और टैक्स के बोझ से जनता त्रस्त 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी देकर छीनी पूर्व सरकार द्वारा दी जा रही बिजली मुख्यमंत्री और उनके मंत्री जनता के बीच आने से लगातार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुंह में लगी चोट, मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर-घर जा वृद्धजनों को लगाई कोविड वैक्सीन

अंब के स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनिल कुमार ने अब तक लगभग 4500 कोविड वैक्सीन लगाए ऊना – अंब उपमंडल के तहत आने वाले मसलाणा गांव के निवासी स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनिल कुमार सही मायने में कोरोना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवविवाहिता ने ऑनलाइन मंगवाया हथौड़ा और कंडोम…. पति को हुआ हत्या का शक ; जासूस ने खोली पत्नी की अय्याशी की पोल!

देवभूमि उत्तराखंड में रिश्तों का एक ऐसा ड्रामा सामने आया है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं! शादी, जासूसी, होटल में प्रेमी के साथ रंगरलियां और फिर रिश्ते का अंत-ये कहानी है गुरुग्राम...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सराज छात्र कल्याण संघ के वार्षिक कार्यक्रम आद्यंत में बतौर मुख्यातिथि शिकरत करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : बजट सत्र में पूरी मजबूती के साथ करेंगे सरकार की गलत निर्णयों का विरोध, एक साल में ही हो गई कांग्रेस सरकार की दुर्दशा : जयराम ठाकुर

क़तर में फांसी की सज़ा पाए पूर्व नौसैनिकों की रिहाई दुनिया में प्रधानमंत्री की बढ़ती स्वीकार्यता का परिणाम देश मोदी के नेतृत्व में आज बनने जा रहा है विश्वगुरू, विश्व मानचित्र पर मिली नई...
Translate »
error: Content is protected !!