प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने संभाला कार्यभार

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया व सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दी बधाई

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार आज (रविवार) दोपहर बाद शिमला स्थित राजीव भवन में अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष आदरणीय कुलदीप सिंह पठानिया ने श्री विनय कुमार  को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।


राजीव भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं में नए अध्यक्ष के स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विनय कुमार तीन बार के विधायक हैं और कांग्रेस की विचारधारा से गहराई से जुड़े हुए नेता हैं। उन्होंने कहा कि विनय कुमार अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं और युवा नेतृत्व का चयन पार्टी के अंदर सकारात्मक संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी एकजुट होकर आगे बढ़ेगी और आने वाले समय में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं के जोश व होश से संगठन को मजबूती मिलेगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि विनय कुमार को सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम करेंगे और संगठन में सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी जल्द की जाएगी।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि एचपीसीसी अध्यक्ष का पद बेहद महत्वपूर्ण है और नए अध्यक्ष को संगठन की मजबूती के लिए पूरी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि संगठन पुनर्गठन में देरी उनके कारण नहीं हुई बल्कि आलाकमान के निर्णय में समय लगा। उन्होंने कहा कि वे पुनर्गठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान देने की मांग उठाएंगी और सरकार व संगठन में बेहतर तालमेल की उम्मीद करती हैं।

नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि आलाकमान ने जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकारिणी गठन उनकी प्राथमिकता होगी और वे सरकार व संगठन के बीच सेतु की भूमिका निभाएंगे।

कौन हैं विनय कुमार?

गौरतलब है कि विनय कुमार सिरमौर जिले की श्री रेणुका जी विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक हैं। उनके पिता प्रेम कुमार भी इसी सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। प्रतिभा सिंह की जगह प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए विनय कुमार अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं और लगभग 20 वर्ष बाद किसी अनुसूचित जाति नेता को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वर्ष 2004 में कुलदीप कुमार इस पद पर थे। पार्टी नेताओं के अनुसार विनय कुमार की नियुक्ति आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि संगठन को नई दिशा और मजबूती दी जा सके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए अध्यक्ष को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में संगठन मजबूत होकर नए मुकाम हासिल करेगा।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल, निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सह-प्रभारी चेतन चौहान, विदित चौधरी, मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, सभी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस विधायक, बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। नए प्रदेशाध्यक्ष का परवाणू से शिमला तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया

May be an image of dais and text

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल, निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सह-प्रभारी चेतन चौहान, विदित चौधरी, मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, सभी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस विधायक, बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। नए प्रदेशाध्यक्ष का परवाणू से शिमला तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

18 से 24 नवम्बर तक आयोजित होने वाली सेना की भर्ती की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : कर्नल पुष्विंदर कौर ने कहा की निर्धारित की गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व इमानदारी के साथ पूरा किया जायेगा

शिमला, 07 नवम्बर -प्रिथी मिलिट्री स्टेशन, अवेरीपट्टी, रामपुर बुशहर में अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन की दृष्टि से बागा-सराहन क्षेत्र को किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कुल्लू जिला के आनी और बंजार क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा को भीषण गर्मी से भी अधिक वोटरों का गुस्सा झेलना पड़ेगा  : तिवारी

लाल डोरा के बाहर स्थित कॉलोनियों को नियमित करने का वादा किया चंडीगढ़, 21 अप्रैल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई पर बोले नेता प्रतिपक्ष : लोकतंत्र में तानाशाही से सरकार नहीं चलाई जा सकती : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कहलाया आंबेडकर सम्मान संपर्क अभियान एएम नाथ। मंडी :  सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर गए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बयान जारी कर कहा कि लोकतंत्र...
Translate »
error: Content is protected !!