प्रदेश की तीनों सीटें कांग्रेस पार्टी जीतने जा रही : हर्षवर्धन चौहान का दावा

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को वोट डाले गए। देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ से 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया। तीनों सीटों के लिए 315 मतदान केंद्र बनाए गए थे।  इस बीच कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि प्रदेश की तीनों सीटें कांग्रेस पार्टी जीतने जा रही है।

बिके हुए विधायकों के चुनाव लड़ने के सवाल पर हर्षवर्धन ने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी से क्यों त्यागपत्र देना पड़ा। उनकी क्या मजबूरी रही होगी? जनता उनसे पूछना चाहती है कि कांग्रेस अगर उनकी नहीं सुन रही थी तो उन्हें विधानसभा के अंदर या बाहर विरोध करना चाहिए था। जनता सब जान चुकी है कि वे राजनीतिक मंडली कितनी रेट में बिकी।  हर्षवर्धन ने कहा, “तीनों विधानसभा की जनता जान चुकी है कि कांग्रेस की सरकार स्पष्ट बहुमत से स्थिर सरकार है। सरकार बची हुई साढ़े तीन साल के कार्यकाल को अच्छी तरह से चलाएगी। वे दोबारा बीजेपी के विधायकों को जीताकर विधानसभा में भेजना नहीं चाहेगी। तीनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीतेगी और हमारे विधायकों की संख्या 38 से बढ़कर 41 हो जाएगी।

प्रदेश के भीतर ठेकेदारों, कर्मचारियों और आम व्यापारियों को डराकर सरकार बनाने वाली बात पर हर्षवर्धन ने कहा कि इस तरह के आरोप सरकार पर लगता रहता है। हम भी जब विपक्ष में थे तो बीजेपी सरकार पर लगाते थे। ये सब बातें सिर्फ डायलॉगबाजी हैं और कुछ नहीं। मीडिया के बलबूते विपक्षी पार्टी सरकार और सत्ताधारी पार्टी पर इल्जाम लगाती है। यह हिमाचल के साथ-साथ हिंदुस्तान के सभी जगहों पर हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा, “यह मैं दावा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने नहीं आजतक किसी को डराया है और न ही कभी किसी को धमकाया है और हिमाचल प्रदेश का कर्मचारी किसी से डरता नहीं है। यहां के मतदाता और कर्मचारी इस बात की सूझबूझ रखते हैं कि कौन सी सरकार उनका भला कर सकती है, उसे ही जिताना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व में पारित हुए समस्त प्रस्तावों को खारिज करने का निर्णय

जिला परिषद चम्बा की अंतिम त्रैमासिक बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा : जिला परिषद चम्बा की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को बचत भवन चम्बा में अध्यक्षा जिला परिषद चम्बा डा. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजमिस्त्री जसवंत सिंह के परिवार के लिए मजबूत संबल बना कामगार कल्याण बोर्ड बेटियों की पढ़ाई और शादी को मिली आर्थिक मदद

ऊना, 12 जून. छह बेटियों के पिता और पेशे से राजमिस्त्री जसवंत सिंह के लिए ज़िंदगी लगातार संघर्ष से भरी थी। सीमित आमदनी, दिन-भर की दिहाड़ी और सिर पर जिम्मेदारियों का बोझ ऐसा था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एमसी ऊना में 43 लाभार्थियों को 10-10 हज़ार रूपये के लोन विभिन्न बैंकों से मुहैया करवाए : नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी

ट वेंडर्ज़ को आत्मनिर्भर बनाने में वरदान साबित हो रही पीएम स्वनिधि योजना -एडीसी एमसी ऊना में मनाया गया प्रधानमंत्री स्वनिधि-स्वावलंबी महोत्सव ऊना, 30 सितंबर: नगर परिषद ऊना में आज आजादी का अमृत महोत्सव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल हाईवे से ग्रामीण जाम हटाने को राजी : मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया हस्तक्षेप, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने परिजनों से की बात

मैहतपुर :ऊना जिले के सनोली के 39 साल के देवेंद्र कुमार की नाक के मैहतपुर के प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मौत से गुस्साए ग्रामीणों ग्रामीणों ने 24 घंटे बाद नेशनल हाईवे खोल...
Translate »
error: Content is protected !!