प्रदेश के विद्यालयों में 20 अप्रैल से आयोजित होंगे अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट शिविर

by
एएम नाथ। शिमला :  डिजिटल टेक्नोलॉजिज एंड गवर्नेंस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि प्रदेश के विद्यालयों में 20 अप्रैल, 2026 से अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट (एमबीयू) शिविर आयोजित करवाएं जाएंगे। यह शिविर डिजिटल टेक्नोलॉजिज एंड गवर्र्नंेस, स्कूल शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित करवाएं जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य उन बच्चों के आधार का अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट करवाना है जिन्होंने 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। यूआईडीएआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार, इन आयुवर्ग के बच्चों के लिए बायोमीट्रिक विवरण (फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन और फोटोग्राफ) अपडेट करवाना आवश्यक है, ताकि आधार की वैधता बनी रहे।
उन्होंने बताया कि जिला-वार चरणबद्ध यह शिविर सरकारी और निजी विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आग्रह किया कि विद्यार्थी और अभिभावक इस प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए विद्यालय प्रशासन और शिविर टीमों का सहयोग करें। अभिभावकों से अनुरोध है कि शिविर में बच्चे के आधार कार्ड की प्रति, आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर (यदि संभव हो) और अभिभावक/संरक्षक की उपस्थिति (आवश्यकता के अनुरूप) सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और निर्धारित समय अवधि के भीतर पात्र बच्चों का अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट पूरा करवाएं, ताकि भविष्य में आधार-आधारित सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन भेजने वाले सीनियर ED ऑफिसर का तबादला

जालंधर: पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को नोटिस भेजने वाले जालंधर में तैनात ईडी के जॉइंट डायरेक्टर रवि तिवारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की बेटियों का कमाल : भारतीय महिला कबड्डी टीम में चार खिलाड़ियों को जगह, सितंबर में जापान जाएंगी

एएम नाथ। पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश की चार बेटियों ने कबड्डी के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन किया है। सितंबर में जापान में होने वाली 20वीं एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला...
हिमाचल प्रदेश

ठेका खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने DC कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन : ग्राम पंचायत से कोई एनओसी भी नहीं ली, बिना पंचायत की मंजूरी से ठेका कैसे खुला पंचायत प्रधान आशा कुमारी

ऊना। नंगल सलांगड़ी में शराब का ठेका खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने DC...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईवीएम को लेकर कांग्रेस के सवालों पर निर्वाचन आयोग को स्पष्टीकरण देना चाहिए : कपिल सिब्बल

नई दिल्ली :  राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि निर्वाचन आयोग को हाल में संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिग मशीन (ईवीएम) को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर...
Translate »
error: Content is protected !!