जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल में कृषि,आतमा, डीआरडीए व कृषि विज्ञान केंद्र बजौरा द्वारा मृदा स्वास्थय कार्यक्रम पर जागरूकता शिविर का आयोजन

by
कुल्लू,  18 फरवरी :  जवाहर नवोदय विद्यालय, बन्दरोल में कृषि विभाग, आत्मा ,डीआरडीए व कृषि विज्ञान केन्द्र बजौरा द्वारा मृदा स्वास्थय कार्यक्रम पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान विभिन्न विषयों के अलावा मृदा जांच, मिट्टी में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की महत्वता, व मृदा स्वास्थ्य कार्ड सम्बन्धी जानकारी दी गई तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व बारे बताया गया।
जागरूकता शिविर में कृषि सम्बन्धी मोबाइल एप व पोर्टल https://soilhealth.dac.gov.in कीव विस्तृत जानकारी दी गई।
कृषि विशेषज्ञ ने कहा मृदा स्वास्थ्य कार्ड पोर्टल भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के लिए विकसित एक वेब और स्मार्ट फोन-आधारित एप्लिकेशन है। यह पूरे देश में एक समान और मानकीकृत प्रारूप में किसानों के लाभ के लिए 22 विभिन्न भाषाओं, 5 बोलियों और स्थानीय इकाइयों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड एसएचसी बनाने की सुविधा प्रदान करता है।एक एसएचसी किसान को उसकी भूमि की पोषक स्थिति प्रदान करता है और लंबे समय तक मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए उर्वरकों, जैव-उर्वरक, जैविक उर्वरकों की खुराक के साथ-साथ मिट्टी में संशोधन पर सिफारिशें देता है। उन्होंने सभी से
के बारे में विभिन्न अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
जागरूकता शिविर में डा रतन लाल शर्मा मृदा स्वाटर परीक्षण अधिकारी, डा. सुधीर कुमार उप-परियोजना निदेशक आत्मा, डा० सुभाष शर्मा मृदा वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, बजौरा, श्री प्रशांत अग्रवाल तकनीकी विशेषज्ञ आरडीए , डा० ईशान शाशनी कृषि विकास अधिकारी, श्री ठाकुर दास कृषि प्रसार अधिकारी ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य राजेश कुमार, स्टाफ सदस्य सहित विद्यार्थी व अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रांसफार्मर में लगी आग की चपेट में आए सात मोटरसाइकिल, 2 लोग झुलसे

पुनीत महाजन ,चंडीगढ़ :  रायपुररानी, पंचकूला। हरयोली-हंगोली सड़क मार्ग पर स्थित एक फैक्टरी के बाहर लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रांसफार्मर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल के शरीर में बची सिर्फ हड्डियां : 10 सेकंड का वीडियो संदेश- 4 जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर पहुंचने की अपील

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी है। उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। इसी बीच किसान आंदोलन को लेकर आज हाई पावर कमेटी पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में होने वाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के दौरान आमजन और राजनीतिक दल करें सहयोग: उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 24 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जा रहा है। इस प्रक्रिया के दौरान फोटोयुक्त मतदाता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित, 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार पंजीकरण पर विशेष ज़ोर

रोहित जसवाल।  ऊना, 17 जून। जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आज (मंगलवार) को अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में उनके चैंबर में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के...
Translate »
error: Content is protected !!