पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ में फ्रेशर्स समारोह ‘नवांकुर-2026’ की धूम, परी को मिला ‘स्टार ऑफ द इवेंट’ का खिताब

by

चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया समारोह का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने शानदार रैंप वॉक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
सोनीपत, 23 नवंबर।   पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ में नए विद्यार्थियों के स्वागत और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से फ्रेशर्स समारोह ‘नवांकुर-2026 ’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में संगीत, नृत्य, फैशन और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिला। हरियाणवी कलाकार अमन जाजी, रुबा खान और विश्वजीत चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर छात्र-छात्राएं देर रात तक झूमते रहे और पूरा परिसर उत्साह एवं उमंग से सराबोर रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन डॉ.विजयपाल नैन, उनकी माता मूर्ति देवी व जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल विक्रम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ.विजयपाल नैन ने कहा कि फ्रेशर्स समारोह विद्यार्थियों के जीवन का यादगार अवसर होता है। ऐसे आयोजन नए विद्यार्थियों को संस्थान के वातावरण से जुड़ने, आपसी तालमेल बढ़ाने और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
समारोह के दौरान टाइटल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शानदार रैंप वॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, स्टाइल और व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। रैंप पर विद्यार्थियों का अंदाज और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता में बीटेक की छात्रा परी को स्टार ऑफ द इवेंट के खिताब से नवाजा गया। वहीं लॉ विभाग के आकाश ने मिस्टर फ्रेशर और बीटेक की अनन्या ने मिस फ्रेशर का खिताब अपने नाम किया। डिप्लोमा के छात्र दक्ष को मिस्टर एनर्जेटिक, बीटेक की छात्रा अनन्या को मिस एनर्जेटिक, बीटेक के ध्रुव को मिस्टर पर्सनैलिटी और वाणी को मिस पर्सनैलिटी चुना गया। वहीं बीटेक के अंकित शर्मा को मिस्टर हैंडसम और लॉ विभाग की मेघा को मिस दिवा’ के खिताब से सम्मानित किया गया।

अमन जाजी, रुबा खान और विश्वजीत चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां:
फ्रेशर्स समारोह में हरियाणवी कलाकारों की लाइव परफॉर्मेंस आकर्षण का केंद्र बना रहा। अमन जाजी, रुबा खान और विश्वजीत चौधरी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से युवाओं में जोश भर दिया। विद्यार्थियों ने तालियों और उत्साह के साथ कलाकारों का स्वागत किया तथा देर रात तक संगीत की धुनों पर थिरकते रहे। समारोह में संस्थान के सचिव गौतम नैन, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह, प्रबंध निदेशक कपिल भाटिया, एमडी इंजी. संघदीप शाक्य, डायरेक्टर एकेडेमिक्स डॉ. स्वीटी, कैंपस डायरेक्टर कुलदीप, रजिस्ट्रार कंवलजीत सिंह संधू, पूर्ण मूर्ति कॉलेज ऑफ लॉ के डायरेक्टर प्रो. टीसी राणा, डीन अकादमिक डॉ. सोनिया, फार्मेसी की प्राचार्या डॉ. सुनीता, डॉ. सुमिता, पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्या हिमानी दहिया और उपप्रधानाचार्य वरुण सहित संस्थान के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन: पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ में आयोजित फ्रेशर्स समारोह ‘नवांकुर-2026’ में विभिन्न खिताबों से नवाजे गए विद्यार्थी चेयरमैन डॉ.विजयपाल नैन, उनकी माता मूर्ति देवी, विक्रम सिंह व के डॉ. स्वीटी के साथ ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला चंबा में 28931 बच्चों को 1495 आंगनबाड़ी केंद्रों से मिल रहा है पूरक पोषाहार 

एएम नाथ। चम्बा :   स्वस्थ एवं सुपोषित बचपन नौनिहालों  के भविष्य  को एक मजबूत नीव  प्रदान करता है। बच्चों के शारीरिक, मानसिक तथा  भावनात्मक विकास  के लिए आंगनबाड़ी केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हमारा इस्तीफा मंजूर करो : 3 निर्दलिय विधायक हिमाचल विधानसभा में धरने पर बैठे

एएम नाथ। शिमला :  ज्वाइनिंग के लिए धरना देते तो बहुत देखे सुने लेकिन हिमाचल विधानसभा के 3 निर्दलीय विधायक इस्तीफा स्वीकार करने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शायद ही ऐसा कभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर मतदान केंद्र की आवश्यकता के अनुरूप बनाएं विशेष ‘स्वीप प्लान’ – एडीसी निवेदिता नेगी

मंडी, 29 दिसंबर। स्वीप कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) निवेदिता नेगी ने शुक्रवार को सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एसडीएम) की बैठक लेते हुए उन्हें अपने क्षेत्र के लिए प्रत्येक मतदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बुजुर्गों,जरूरतमंदों को मिलेगी घर द्वार पर स्वास्थ्य देखभाल सेवा – पंचायत स्तर पर सेहत सेवा स्वयं सहायता समूह होंगे गठित: डीसी हेमराज बैरवा

धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर कार्यशाला आयोजित एएम नाथ।धर्मशाला, 05 दिसंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में सेहत सेवा अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों, चलने फिरने में असमर्थ रोगियों को...
Translate »
error: Content is protected !!