नींबू की खेती से बदलेगी ग्रामीण …अर्थव्यवस्था पंचायत से प्रदेश तक नींबू उत्पादन में पहचान बनाने का लक्ष्य : अंशुमान भवानी

by

जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान के बीच नींबू की खेती बनी बेहतर विकल्प, तीन किसान सम्मानित

तोगा में LimeTrek का किसान सम्मान समारोह, नींबू उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले किसानों को किया सम्मानित

सुरेंद्र भवानी। डलहौजी :  ग्राम पंचायत करवाल के रामलीला मैदान तोगा में LimeTrek Solutions Pvt. Ltd. की ओर से किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के किसानों को नींबू की खेती अपनाने और इसका अधिकाधिक उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया गया। समारोह में वर्ष 2026 के दौरान क्षेत्र में सर्वाधिक नींबू उत्पादन करने वाले तीन किसानों को सम्मानित किया गया। डडोरी निवासी सतीश कुमार को प्रथम, मलोगा निवासी उत्तम चंद को द्वितीय तथा बतरवाह निवासी रविंद्र कुमार को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं, बेहतर मार्केटिंग और प्रबंधन के लिए कंपनी के विक्रय प्रमुख विजय कुमार को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कंपनी के संस्थापक अंशुमान भवानी ने कहा कि जंगली जानवरों के कारण परंपरागत फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में नींबू की खेती किसानों के लिए बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है, क्योंकि जंगली जानवर नींबू के पौधों और फलों को अपेक्षाकृत नुकसान नहीं पहुंचाते। कंपनी किसानों की उपज को बाजार तक पहुंचाने और उन्हें बेहतर मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि भारत में नींबू का सर्वाधिक उत्पादन होने के बावजूद निर्यात के मामले में देश 35वें स्थान पर है। कंपनी का लक्ष्य है कि सामूहिक प्रयासों से पहले पंचायत, फिर तहसील, जिला और प्रदेश को नींबू उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब कोई इस क्षेत्र में प्रवेश करे तो उसका स्वागत नींबू की खुशबू से होना चाहिए।
ग्राम पंचायत ग्वालू के युवा उद्यमी अंशुमान भवानी ने स्थानीय किसान-बागवानों और अभियान में सहयोग देने वाले लोगों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। आईटी सेक्टर और शिपिंग इंडस्ट्री में अनुभव रखने वाले अंशुमान ने अपने व्यावसायिक अनुभव को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास से जोड़ने के उद्देश्य से LimeTrek Solutions Pvt. Ltd. की शुरुआत की। वर्ष 2026 में कंपनी ने स्थानीय किसानों से नींबू का संग्रहण कर उनकी उपज को बाजार तक पहुंचाने और उचित मूल्य दिलाने की पहल की।
कंपनी की इस पहल में महिला सशक्तीकरण को भी विशेष महत्व दिया गया है। अंशुमान भवानी की माता भावना कंपनी में निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। कंपनी की भविष्य की योजनाओं में स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना और कृषि आधारित गतिविधियों को व्यावसायिक स्वरूप देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना शामिल है।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ग्वालू की प्रधान के पति सुमन दत्त भी उपस्थित रहे। उन्होंने कृषि व्यवसाय को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर विकसित करने के कंपनी के प्रयासों की सराहना की। समारोह में किसानों और सहयोगियों के योगदान को सम्मान देकर सामूहिक विकास का संदेश दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सतपाल सत्ती करेंगे 8 करोड़ से अरनियाला में बनने वाले पक्के नाले का भूमि पूजन

ऊना, 28 जनवरीः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती शनिवार को सांय 4 बजे ग्राम पंचायत भड़ोलियां में सिंचाई परियोजनाा का शुभारंभ करेंगे। रविवार को प्रातः 11 बजे सत्ती अरनियाला में 8...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा बस हादसे में मृतकों के परिजनों को 25 हजार की तत्काल राहत

एएम नाथ। चंबा : तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास हुए दर्दनाक बस हादसे में सात लोगों की मौत और 11 अन्य के घायल होने से क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन अगले 5 साल और देगी : देश के किसी भी कोने में मिलेगा मुफ्त में राशन

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ऐलान किया है कि मुफ्त में राशन योजना को पांच साल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मालदीव से ट्रेनिंग लेकर आए आतंकी शाहनवाज का खुलासा, देश को दहलाने की थी तैयारी : शाहनवनाज को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 अक्टूबर को किया था गिरफ्तार

दिल्ली : दिल्ली से गिरफ्तार ISIS आतंकी शाहनवाज आलम की कुंडली खंगालने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हैरान हैं। दहशत फैलाने के बड़े-बड़े प्लान डिकोड हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उसने भारत...
Translate »
error: Content is protected !!