प्रदेश के सतत एवं समावेशी विकास के लिए एफसीए तथा एफआरए में बदलाव आवश्यक-विधानसभा अध्यक्ष

by
कुलदीप सिंह पठानिया ने दुरगाई घट्टा-बुर्जा संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन
निर्माणाधीन 32 संपर्क सड़कों में से 21 का अधिकांश निर्माण कार्य संपूर्ण
एएम नाथ। चंबा,(चुवाड़ी) जनवरी 15 :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सतत एवं समावेशी विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) तथा वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) में बदलाव लाना वर्तमान समय की सबसे प्रमुख आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से चुने हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा मामले को सदन में उठाया जाना चाहिए ताकि विकासात्मक योजनाओं का जल्द कार्यान्वयन तथा आपदा प्रभावित लोगों को प्राथमिकता के साथ भूमि आवंटित की जा सके।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के प्राकृतिक संसाधनों से आय अर्जित करने वाली विभिन्न केंद्रीय कंपनियों से प्रदेश को मिलने वाले राजस्व को भी अनुपातिक तौर पर बढ़ाने के भी प्रयास होने चाहिए।
कुलदीप सिंह पठानिया आज भाटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी के समीप दुरगाई-घट्टा गांव में लगभग एक करोड़ रूपयों की धनराशि से निर्मित होने वाले बुर्जा संपर्क मार्ग का भूमि पूजन करने के पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि वन संरक्षण अधिनियम के तहत पर्यावरण स्वीकृति के लिए विकासात्मक परियोजनाएं केंद्र स्तर पर काफी समय तक लंबित रहती हैं।
कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र भटियात में किए जा रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को विभिन्न योजनाओं से प्राप्त सुविधाएं मानव संपदा के विकास के साथ उनके आर्थिक तथा सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की अपनी प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गत दो वर्षों के दौरान 32 संपर्क सड़कों के शुरू किए गए निर्माण कार्यों में से लगभग 21 संपर्क मार्गों का अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि इस क्षेत्र की रायपुर, साडल, जंदरोग इत्यादि ग्राम पंचायतों के तहत 11 संपर्क सड़कों के निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं तथा चार संपर्क सड़कों के निर्माण को वन अधिकार अधिनियम के तहत पर्यावरण स्वीकृति प्रदान की गई है ।
उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साडल के नए भवन के निर्माण कार्यों को भी जल्द शुरू करने का भी आश्वासन दिया ।
उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।
इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया ।
सदस्य निदेशक मंडल राज्य सहकारी बैंक राजकुमार चंबियाल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेंद्र चाढक, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर सिंह पठानिया, उप अधीक्षक पुलिस योगराज चंदेल, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, लोक निर्माण नरेन्द्र चौधरी, तहसीलदार सुमन धीमान तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गण मान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटोली में 27.56 ग्राम हेरोइन बरामद, बसदेहड़ा का युवक गिरफ्तार

SIU ऊना की टीम ने ITI भवन के पास दबोचा युवक, बैग से इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन भी मिली रोहित जसवाल।  ऊना। ऊना जिले के भटोली में विशेष जांच इकाई (SIU) की टीम ने कार्रवाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजभवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज राजभवन, शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित  किया गया। इस अवसर पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्यों डर रहा है पाकिस्तान-चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा लगाने से ?… यहीं पर दी गई थी भगत सिंह को फांसी – कोर्ट में पहुंचा मामला, जाने किसने दायर की थी याचिका

पाकिस्तान में एक चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने और प्रतिमा स्थापित करने की याचिका को वहां की अदालत ने खारिज कर दिया है। असल में लाहौर में स्थित शादमान चौक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना शिक्षक स्कूल 350 से घटकर 40 के आसपास रह गए, सिंगल टीचर स्कूलों की संख्या में भी काफी कमी – रोहित ठाकुर

 शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के सनबीम इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत शिमला, 30 अक्टूबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व और...
Translate »
error: Content is protected !!