प्रदेश में 74.05% वोटिंग : बैलेट पेपर से टूट सकता है पिछला रिकॉर्ड

by

शिमला। हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर इस बार कुल 74.05 प्रतिशत वोटिंग की है, लेकिन जब इसमें बैलेट पेपर की संख्या भी जुड़ जाएगी तो इस बार की वोटिंग पर्सेंटेज पिछले सभी रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद लगाई जा रही है। बता दें कि सिरमौर जिला की 5 विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा 79.07% लोगों ने मतदान किया, जबकि जनजातीय जिला किन्नौर में सबसे कम 70.50 फीसदी वोट पड़े। सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मतदान में सबको पछाड़ा है। यहां पर 85.20% लोगों ने वोट डाले। वहीं देश के सबसे ज्यादा साक्षरता वाले शहरों में शुमार शिमला शहरी क्षेत्र एक बार फिर से मतदान में फिसड्डी साबित हुआ। शिमला शहरी सीट पर सबसे कम 62.53% लोगों ने वोटिंग की। मतदान में सिरमौर के बाद 76.82% के वोटिंग के साथ सोलन जिला दूसरे नंबर पर, 76.69% के साथ ऊना तीसरे नंबर पर और 76.15% वोटिंग के साथ कुल्लू जिला चौथे नंबर पर रहा। राज्य के अति दुर्गम क्षेत्रों से मतदान की सटीक जानकारी के बाद मतदान प्रतिशत में हल्का इजाफा और हो सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं इस चुनाव को स्वीकार करती हूं : लेकिन उस जंग को नहीं जो इस अभियान को आगे बढ़ा रही थी – कमला हैरिस

नई दिल्‍ली । अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस हार स्वीकार कर चुकी हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता सौंपने की बात कही है। मंगलवार को संपन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो सप्ताह से बंद राख धनाड़ा बिंदला मार्ग : जिला परिषद मनोज कुमार मनु ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का लिया जायजा

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते काफी नुकसान हुए हैं। जगह जगह भूस्खलन तो कहीं बादल फटने की घटनायें तो कहीं जान माल का नुकसान। वहीं चम्बा में राख...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फूट-फूट कर रोती नजर आईं हर्षा रिछारिया: इस संत पर लगाए गंभीर आरोप

महाकुंभ में हर रोज लाखों लोग आस्था की डूबकी लगा रहे हैं. इसमें देश भर से साधु-संत भी पहुंचे हैं। अलग-अलग अखाड़ों के संत अपने-अपने शिष्यों के साथ महाकुंभ में डेरा डाले हुए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटवारी कांनगो के खाली पद :सेवानिवृत्ति पटवारी कांनगो को पुर्ननियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

बिलासपुर  : उपयुक्त बिलासपुर कार्यालय में पटवारी कांनगो के खाली पदों के लिए पारिश्रमिक आधार पर सेवानिवृत्ति पटवारी कांनगो को पुर्ननियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने...
Translate »
error: Content is protected !!