प्रदेश में खोले जाएंगे 42 कार्यालय, 250 पद होंगे सृजित : विभाग के अंतर्गत पंजीकृत कामगारों का करवाया जाएगा केवाईसी – नरदेव सिंह कंवर

by
बिलासपुर 28 सितंबर :  भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रदेश में 42 कार्यालय खोले जाएंगे और कार्यालयों के संचालन के लिए 250 पद सृजित होंगे। यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने झंडूता के बरठी में विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में कामगार लोगों को विभाग की ओर से चलाई जारी रही योजनाओं का लाभ घर द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है। ताकि मजदूरों को अपना पंजीकरण और विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए अपने काम और दिहाड़ी का नुकसान न हो।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने मूर्तिकार, कुम्हार, पत्तल ढोने बनाने वाले और ट्रेक्टर चलाने वालों को भी विभाग की अंतर्गत पंजीकृत करने का नीना लिया गया है इसके अतिरिक्त एक नारियों पंचायतों में विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षित बेरोजगारों युवाओं जिसने फिटर इलेक्ट्रीशियन पलंबर इत्यादि को भी विभाग माध्यम से पंजीकृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पिछली भाजपा सरकार ने विभाग के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को रोक दिया था जिसके चलते लंबे समय से लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विभाग की सभी योजनाओं को दुबारा से लागू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि गरीब कामगार लोगों के लिए पुरानी सभी बिलो और सुविधाओं का निपटारा जल्द किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जल्द ही विभाग सभी शिकायतों के निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभाग की सभी योजनाओं को हाईटेक माध्यम से सुलझाया जाएगा और विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए सभी योजनाओं को ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग के अंतर्गत 4 लाख 50 हजार लोग पंजीकृत है और जल्द ही सभी लोगों की केवाईसी करवाई जाएगी ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को मिल सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू निर्देशों पर हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि कामगारों की समस्याओं को समझा जा सके और कामगारों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए कार्य किया जा सके।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी
सभी कामगारो को विभागीय योजनाओं का लाभ देने के लिए राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने की आवश्यकता है। सभी पंचायत प्रधानों को अपने-अपने पंचायतों में पात्र लोगों का पंजीकरण करवाने का प्रयास सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने झंडूता की 14 पिछडी पंचायतों के लोगों के लिए अलग से कार्यालय खोलने की मांग की ताकि इस क्षेत्र लोगों को विभाग की योजनाओं का लाभ घर द्वार पर मिल सके। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार ने विभाग के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभों को बंद कर दिया था जिसे अब प्रदेश सरकार द्वारा दोबारा शुरू किया गया है।
इस अवसर पर विभाग की ओर से 60 से अधिक लोगों को इंडक्शन हीटर और सोलर लैंप वितरित किए गए।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल रीना पुंडीर इंटक के जिला अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर जिला परिषद सदस्य शालू राणावत और प्रमिला बसु स्थानीय प्रधान राकेश मेहता सीटू अध्यक्ष लखनपाल इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्म सिंह सहगल उपस्थितरहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हनुमान जी को मंदिर खाली करने का नोटिस : ईस्ट सेंट्रल रेलवे का कारनामा,अधिकारियों ने बाद में ये मानवीय भूल

धनबाद |झारखंड के धनबाद में रेलवे ने हनुमान जी को मंदिर खाली करने का नोटिस थमा दिया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने मंगलवार शाम को मंदिर के बाहर ये नोटिस लगाया। यह हनुमानजी के नाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी में आयोजित जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रांजल ठाकुर और जूनियर में आरती शर्मा रही विजेता

जिले के 26 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयन बद्दी, 3 मई (तारा) : बद्दी के नव आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय 14वीं जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग...
हिमाचल प्रदेश

गगल हवाई अड्डा विस्तारीकरण से प्रभावित परिवार 8 व 9 जनवरी को जाँच सकते हैं अपने रिकॉर्ड

धर्मशाला, 7 जनवरी। अतिरिक्त ज़िलादंडाधिकारी रोहित राठौड़ ने बताया कि गगल हवाई अड्डा के विस्तारीकरण में भड़ोत, जुगेहड़, क्योड़ियां, बल्ला, सहौड़ा, भेड़ी व ढुगियारी खास महालों के प्रभावित परिवारों का विवरण/ सूचियां पुनर्वासन एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एम फिटनेस ऐप किया गया लॉन्च : नीति आयोग के इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हिमाचल: मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। शिमला :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां राज्य परिवहन विकास एवं सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार परिवहन क्षेत्र में पारदर्शिता, डिजिटल सुधार, सड़क...
Translate »
error: Content is protected !!