प्रदेश में शिरोमणि अकाली दल के पक्ष में लहर बनती देख विपक्षी पार्टियों की उड़ी नींद-धरमिंदर टोनी

by

कपूरथला/दलजीत अज्नोहा : प्रदेश की राजनीति में तेजी से बदल हे हालातों के बीच शिरोमणि अकाली दल के पक्ष में बन रही मजबूत तहर ने विपक्षी पार्टियों की नींद उड़ा दी है।यह खुलासा शिरोमणि अकाली दल व्यापर विंग के प्रदेश महासचिव धरमिंदर कुमार टोनी पत्रकारों से बात हिट करते हुए किया। धरमिंदर टोनी ने कहा कि आप सरकार के लगातार झूठे वादों और नाकाम नीतियों के कारण लोगों में भारी निराशा पाई जा रही है और अब लोग बदलाव के मूड में हैं।उन्होंने दावा किया कि राज्य के लोग आने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में लोग शिरोमणि अकाली दल के पक्ष में बड़ा फैसला देंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी प्रधान सरदार सुखबीर सिंह बादल की गतिशील अगुवाई में पंजाब भर में हो रही रैलियों में बड़े जुटान इस बात का सबूत हैं कि अकाली दल की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।धरमिंदर टोनी ने कहा कि पंजाब में मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार कानून-व्यवस्था कायम रखने में पूरी तरह नाकाम साबित हो चुकी है।उन्होंने आरोप लगाया कि गैंगस्टरों नशा तस्करों और आपराधिक तत्वों के हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं,जबकि आम लोग अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर डर और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं।उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,जो प्रदेश में कानून व्यवस्था की बहाली,नशों के खात्ये और लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाने के लिए ठोस और पूढ़ नीतियां रखता है।उन्होंने आगे कहा कि पंजाब बचाओ सुखबीर बादल लाओ मुहिम के तहत अकाली दल द्वारा यह संकल्प लिया गया है कि 2027 में सरकार बनने पर पंजाब के वरियाई पानी का उपयोग प्रदेश के हित में किया जाएगा और किसानों के हितों की पूरी रक्षा की जएगी।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों पर विश्वास करते हुए अकाली दल को और मजबूत बनाएं।उन्होंने पार्टी के भविष्य के एजेंडे के बारे में बताते हुए कहा कि अकाली दल की सरकार बनने पर किसानो को मांग अनुसार बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे,फसलों की खरीद प्रणाली को और भरोसेमंद बनाया जाएगा,बेरोजगार युवाओं को 10 लाख रुपए तक बिना ब्याज ऋण दिया जाएगा,बजुर्गो को 3100 रुपये मासिक पेंशन और बेटियों के लिए शगुन स्कीम के तहत लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।इसके अलावा सस्ती दरों पर अनाज उपलब्ध करवाना,हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलना और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता प्रदान करना जैसी योजनाएं भी लागू की जाएंगी।उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल आगामी नगर निगम और नगर कौंसिल चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगा और विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रदेश सरकार माइनिंग के लिए कारगर नीति शीघ्र लागू करे : सतीश कुमार सोनी

कंस्ट्रक्शन सामग्री महंगी होने से निर्माणकार्य रुके गढ़संकर :  प्रदेश सरकार द्वारा माइनिंग रोकने के लिए चलाई गई मुहिम जमीनी कटाव को रोकने के लिए जरुरी है परंतु कारगर योजना के अभाव से माइनिंग...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सेक्टर 90 से छपड़चीडी रोड पर निवासियों का ज़बरदस्त धरना प्रदर्शन

अभिषेक पराशर l मोहाली : कल सेक्टर 74, 90, 91, 92, छपड़चीडी, गांव चहजु माजरा, गांव लांडरा, गांव लकनौर और फेस 8B के निवासियों ने मजूदा सरकार और नगर निगम के खिलाफ ज़बरदस्त धरना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी नेता का डांसर संग अश्लील वीडियो वायरल : बीजेपी ने कर दिया आउट

देश में कई राजनेताओं के अश्लील वीडियो सामने आना आम बात हो गई है. अब एक और बीजेपी नेता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक शादी में एक डांसर के साथ...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में मुफ्त मेडिकल कैंप का सफल आयोजन : डॉक्टरों ने 700 मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाईयां की वितरित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रोटरी क्लब मिड टाउन और कैपिटल अस्पताल, जालंधर के सहयोग से रविवार को श्री गुरु रामदास लंगर हॉल, फगवाड़ा-चंडीगढ़ बाईपास, होशियारपुर में एक विशाल मुफ्त मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!