प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों के लिए खुलेंगे 100 से ज्यादा आउटलेडः वीरेंद्र कंवर

by
ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बौल में शक्ति जन सुविधा केंद्र का किया शुभारंभ
बौल में बिकेंगे स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद, साथ ही फूड कोर्ट का उद्घाटन भी किया
ऊना  – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बौल में शक्ति जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया। यहां पर स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद बिक्री के लिए रखे गए हैं, ताकि महिला सशक्तिकरण को नया आयाम मिल सके। उन्हें अपने उत्पाद बेचने के लिए स्थान मिल सके तथा वह अपनी आय में बढ़ौतरी कर सकें। वीरेंद्र कंवर ने परिसर में फूड कोर्ट का भी शुभारंभ किया।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में 40 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं तथा विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने के कार्य से जुड़े हैं। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती उन्हें बाजार उपलब्ध करवाना है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने हिमईरा के माध्यम से राज्य में विभिन्न स्थानों पर नेशनल हाईवे के किनारे ऐसे 100 से अधिक आउटलेड खोलने का निर्णय लिया है, ताकि स्वयं सहायता समूहों को अपना सामान बेचने के लिए बाजार मिल सके। उन्होंने कहा बौल में खुला जन सुविधा केंद्र इसी कड़ी में उठाया गया कदम है। यहां पर न सिर्फ बांस, बल्कि अन्य स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद जैसेकि बड़ियां, पापड़ आदि भी बिक्री के लिए रखे गए हैं।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी दिया जा रहा है। यहां पर टॉयलेट की भी सुविधा है तथा स्वच्छता का संदेश देने के लिए पोस्टर भी लगाए गए हैं। आने वाले पर्यटकों को जल-पान की सुविधा प्रदान करने के लिए भी जन सुविधा केंद्र में फूड कोर्ट भी खोला गया है।
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, ग्राम पंचायत मोमन्यार की प्रधान अंजना कुमारी, जसविंदर गिल, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर, एसडीओ जल शक्ति विभाग राजेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वामित्व योजना के तहत जिला के 2359 आबादी देह गांवों का सर्वेक्षण पूरा- अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 22 नवंबर। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राजस्व अधिकारियों को लंबित राजस्व मामलों के समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC की अध्यक्षता में साडा की बैठक का आयोजन : साडा के अंतर्गत जिला में शोघी (आमोद), कुफरी, घनाहट्टी एवं दुर्गापुर तक का क्षेत्र आता

शिमला, 13 फरवरीः उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने साडा के कार्य क्षेत्र एवं विभिन्न नियमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेल वार्डर के 91 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार भर्ती प्रक्रिया शुरू : पुरुषों के 77 और वार्डर महिलाओं के 14 पद

शिमला: हिमाचल प्रदेश कारागार एवं सुधार सेवा विभाग द्वारा कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर जेल वार्डर, पुरुष और महिला के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जेल वार्डर के 91 पदों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्षा जल के संवर्धन व संचयन के लिए सबको करने होंगे प्रयासः एडीसी, कैच द रेन अभियान के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए एडीसी ने बुलाई बैठक

ऊना, 30 जनवरी : जनवरी से जून तक चलाए जा रहे कैच द रेन अभियान के दूसरे चरण के सफल कार्यान्वयन को लेकर आज डीआरडीए सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिकी...
Translate »
error: Content is protected !!