प्रदेश सरकार पंजीकृत कामगारों और आश्रित बच्चों को विवाह के लिए देगी 2 लाख : नरदेव सिंह

by
हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने लगाए जागरूकता शिविर,   मलाहत और मैड़ी खास में लोगों को दी योजनाओं की जानकारी
रोहित भदसाली। ऊना, 16 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि हिमाचल सरकार ने पंजीकृत कामगारों और आश्रित बच्चों के विवाह के लिए प्रदान की जाने वाली सहायता राशि को 51 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा लाभार्थियों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी समुचित वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने यह जानकारी हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा बुधवार को ऊना के मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में प्रवासी मजदूरों और मैड़ी खास में ग्रामीणों के लिए आयोजित जागरूकता शिविरों में दी। मैड़ी में आयोजित शिविर में श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एकल नारी को गृह निर्माण के लिए 4 लाख का प्रावधान
श्री कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर पंचायत में एकल नारी को अपना पक्का मकान बनाने के लिए 4 लाख रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया है। उन्होंने सभी कामगारों से बोर्ड के साथ पंजीकरण कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रमिक कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवाने के लिए भवन एवं अन्य निर्माण कार्य मे कार्यरत श्रमिकों की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा उनके लिए पिछले 12 माह में काम किया होना अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए कामगार को सम्बंधित जिला श्रम अधिकारी के कार्यालय मे आधार कार्ड, बैंक पास बुक की प्रति, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की प्रति तथा 2 पासपोर्ट फोटो व 90 दिनों का कार्य का सर्टिफिकेट श्रम कल्याण अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे।
श्रमिकों को वितरित किए इंडक्शन चूल्हे और वॉशिंग मशीनें
इस दौरान नरदेव सिंह कंवर ने पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में श्रमिक कल्याण बोर्ड से पंजीकृत 60 प्रवासी मजदूरों को श्रमिक कार्ड वितरित किए । इसके अलावा मैड़ी खास में ग्रामीणों को 35 इंडक्शन चूल्हे और 5 वॉशिंग मशीनें भी वितरित कीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कामगारों की सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों को वितरित किए जा रहे श्रमिक कार्ड उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में मदद करेंगे जिससे उनके जीवन स्थितियों में सुधार होगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रवासी मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है।
गरीबों के उत्थान में निहित है राज्य का विकास – सुदर्शन बबलू
इस मौके पर श्री चिंतपूर्णी के सुदर्शन बबलू ने कहा कि प्रदेश का विकास राज्य के गरीब लोगों के उत्थान से होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब लोगों के कल्याणार्थ संचालित की गई अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं को योजनाबद्ध तरीके से अमलीजामा पहना रही है। उन्होंने कहा कि श्री चिंतपूर्णी क्षेत्र का संपूर्ण विकास उनका ध्येय है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास कार्यों को नए आयाम दिए जा रहे हैं। इस दौरान विधायक ने मैड़ी खास पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों को करने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस मौके पर प्रदेश टूरिज्म विकास बोर्ड के निदेशक मंडल के सदस्य पीतांबर जसवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष वरुण पुरी, मैड़ी की प्रधान रीना ठाकुर, श्रम कल्याण अधिकारी अमन शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खो-खो खिलाड़ियों पल्लवी व परिशा को उपायुक्त राघव शर्मा ने दिए सर्टिफिकेट

ऊना :27 जुलाईः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने 31वीं राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम की ओर से भाग लेने वाली जिला ऊना की दो खिलाड़ियों पल्लवी कुमारी तथा परिशा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर…..राघव चड्ढा ने किया आप पर पलटवार… लिखा- घायल हूं इसलिए घातक हूं

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी में अंदरूनी तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब राघव चड्ढा ने नया वीडियो जारी कर आप के आरोपों पर पलटवार किया है. राघव चड्ढा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य ने तारा देवी मंदिर ट्रस्ट, संकट मोचन मंदिर ट्रस्ट और 1 शैक्षणिक संस्थान की ओर से मुख्यमंत्री सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 8 लाख 62 हजार रुपये का किया चेक भेंट

शिमला : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला में तारा देवी मंदिर ट्रस्ट, संकट मोचन मंदिर ट्रस्ट और एक शैक्षणिक संस्थान की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कब होगे पंचायत चुनाव ? सीएम सुक्खू ने दे दी बड़ी जानकारी

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में पंचायत चुनावों को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव समय पर ही होंगे और...
Translate »
error: Content is protected !!