प्रदेश सरकार स्थापित कर रही है विकास के नए आयाम: राम चंद्र पठानिया

by

नगरोटा गाजियां में किया दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन
भोरंज 15 अक्तूबर। कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया ने राजकीय उच्च पाठशाला नगरोटा गाजियां में युवक मंडल सौटा द्वारा आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन किया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों और बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए राम चंद्र पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित में विकास कार्य करके कई नए आयाम स्थापित कर रही है तथा युवाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर रोजगार के अवसरों का सृजन कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बेसहारा बच्चों के हितों को सुरक्षित करते हुए सुख आश्रय योजना चलाई है जोकि एक बहुत ही सराहनीय फैसला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए बड़े कदम उठाना शुरू किए हैं। राम चंद्र पठानिया ने कहा कि कर्मचारियों के लिए ओपीएस बहाल करके कांग्रेस सरकार ने युवाओं से किया एक बहुत बड़ा वायदा कैबिनेट की पहली बैठक में ही पूरा कर दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई आपदा से निपटने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से बेहतर प्रयास किए गए हैं लेकिन भाजपा ने हिमाचल की जनता को आपदा में भी गुमराह करने का कार्य किया है। राम चंद्र पठानिया ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में भाजपा नेताओं को राजनीति करने के बजाय जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार से आर्थिक पैकेज जारी करवाने के प्रयास करने चाहिए।
राम चंद्र पठानिया ने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि सरकार खेलों को महत्व दे रही है और स्कूलों में भी शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर युवक मंडल सौटा के प्रधान प्रशांत शर्मा, युवा कांग्रेस महासचिव सन्नी, महासचिव तरुण बन्याल, मुकेश बन्याल और अन्य लोग भी उपस्थित थे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दाड़वां तथा मंधाला ज़िला परिषद वार्ड के लिए 08 उम्मीदवार मैदान में : चुनाव चिन्ह आवंटित

बी बी एन, 15 मई (तारा) :  सोलन ज़िला के बद्दी क्षेत्र के तहत आने वाले ज़िला परिषद वार्ड दाड़वां तथा मंधाला से कुल 08 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालीवॉल प्रतियोगिता के पहले मैच में अजोली स्कूल रहा विजयी : सत्ती ने नंगड़ा में अंडर-14 जोनल लेवल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

ऊना :12 अगस्त: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगड़ां में तीन दिवसीय अंडर-14 जोनल लेवल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस जोनल लेवल टूर्नामेंट में 31...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल्द चारों विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, व्यय होंगे 200 करोड़— राजेश धर्मानी

बिलासपुर,  30 जनवरी :  जिला बिलासपुर के चारों विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। जिसमें बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा । इन स्कूलों के निर्माण पर जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन से क्यों की शादी? मंदिर में लिए 7 फेरे, कहां और कैसे हुई मुलाकात?

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक ही दूल्हे से तीन सगी बहनों ने शादी की ली। मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए गए। दूल्हे ने बारी-बारी से दुल्हन की मांग भरी।...
Translate »
error: Content is protected !!