प्रदेश ही नहीं, देश में हंसी का पात्र बन रही अपने फैसलों से सुक्खू सरकार – जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। शिमला : दो साल से अधिक समय से खाली पदों को खत्म करने की अधिसूचना और अगले ही दिन बैक डेट उसमें बदलाव करने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा। शनिवार को शिमला में प्रेसवार्ता में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार को काम बंद करने वाली पल-पल पलटू की सरकार के नाम से याद किया जाएगा। अपने फैसलों से सुक्खू सरकार प्रदेश ही नहीं, देश में हंसी का पात्र बन रही है। जयराम ने कहा कि कांग्रेस पांच लाख नौकरियों की गारंटी देकर सत्ता में आई। पहली कैबिनेट में सरकार ने एक लाख नौकरियों का एलान किया गया था।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि दो साल में 2 लाख नौकरियां देने की जगह कांग्रेस सरकार ने रिक्तियों के नाम पर करीब 1.50 लाख पदों को खत्म करने की अधिसूचना जारी कर दी। बजट बुक से नौकरियां खत्म करने की बात कही गई। शुक्रवार को जारी की अधिसूचना में साल 2012 की धूमल सरकार के फैसले का हवाला दिया गया है। जबकि उनके समय हुई अधिसूचना में पद खत्म करने का कोई जिक्र नहीं था। सरकार ने 23 अक्तूबर को एक अधिसूचना जारी की, उस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया आई तो शनिवार सबुह बैक डेट से एक और अधिसूचना जारी कर लीपापोती करने का प्रयास किया गया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हैरानी की बात यह है की मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कहते हैं कि मीडिया ने पूरी अधिसूचना नहीं पढ़ी, विपक्ष को भी समझ नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रह्मांड का पूरा ज्ञान दो ही लोगों के पास है। सरकार ने अभी तक टॉयलेट टैक्स वापस नहीं लिया, एचआरटीसी लगेज टैक्स की भी अधिसूचना जारी की है। मुख्यमंत्री गलत करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे क्योंकि खुद विवश हैं। मुख्यमंत्री गलत खुद करते हैं और दोष दूसरों पर मढ़ते हैं। मुख्यमंत्री डोडरा-क्वार जाने का ढिंढोरा पीट रहे, हम कोविड काल में डाॅक्टर और वैक्सीन लेकर डोडरा-क्वार गए थे। मुख्यमंत्री आर्थिक संकट को लेकर गंभीर होते तो सलाहकार, चेयरमैन और सीपीएस हटाते। विधानसभा में जिन सलाहकारों को हटाने की मुझे सलाह देते थे आज उनके साथ दिल्ली घूम रहे हैं।  हरियाणा कांग्रेस ने हाईकमान को दी लिखित रिपोर्ट में हिमाचल सरकार की विफलता को विधानसभा चुनावों में हार का कारण बताया है।

हिमाचल में कांग्रेस की झूठी गारंटियां पूरे देश के लिए उदाहरण बन गई हैं। झारखंड और महाराष्ट्र चुनावों में भी हिमाचल सरकार की झूठी गारंटियों को मुद्दा बनाया जाएगा। बिलासपुर में बीते दिनों हुई कांग्रेस विधायकों की बैठक को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में ही नहीं कई और जगहों पर भी कांग्रेस विधायकों और नेताओं के लंच और डिनर चल रहे हैं। अपनी सरकार की नाकामी से कांग्रेस के विधायक और नेता नाराज हैं। हम इनकी बैठकों पर नजर बनाए हुए हैं। सही समय आने पर आपको पूरी जानकारी देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीदे आजम भगत सिंह फुटबॉल क्लब विद्यार्थियों के लिए वरदान : प्रिं. सीमा बुद्धिराजा

गढ़शंकर 8 जनवरी: शहीदे आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए वरदान है। यह शब्द स्कूल आफ ऐमीनेंस गढ़शंकर की प्रिंसिपल श्रीमती सीमा बुद्धिराजा ने पत्रकार से बातचीत करते...
हिमाचल प्रदेश

तीन पूर्व विधायकों से नौ घंटे पूछताछ : होटलों में ठहरने और हवाई यात्राओं पर हुए लाखों के खर्च को लेकर मामले की कर रही जांच

एएम नाथ । शिमला : प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के आरोप और राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग मामले में शुक्रवार को बालूगंज थाने में तीन पूर्व विधायकों से करीब नौ घंटे पूछताछ हुई।...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल धमाई में पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

गढ़शंकर । सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल धमाई में प्रिंसिपल पूनम शर्मा के निर्देशो पर एवं लेक्चरार मुकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरी हैसियत नहीं कि मैं अकाल तख्त को चुनौती दूं …..अकाल तख्त सचिवालय के सामने पेश हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान

अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय सामने पेश हुए। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों के मद्देनजर तख्त के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मैंने लिखित...
Translate »
error: Content is protected !!