प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की भेंट : केंद्र सरकार से त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करने का कियाआग्रह

by

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ने हाल ही में राज्य में भारी बारिश एवं बाढ़ से हुई भारी क्षति के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि राज्य में भारी बारिश से सड़कों और पुलों के बह जाने, जलापूर्ति योजनाओं, सिंचाई योजनाओं, विद्युत आपूर्ति लाइनों सहित सार्वजनिक एवं निजी सम्पति का बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। उन्होंने बाढ़ से लारजी परियोजना को हुए नुकसान से भी प्रधानमंत्री को अवगत करवाया।
उन्होंने राहत एवं पुनर्वास अभियान में तेजी लाते हुए राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए केंद्र सरकार से त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल में बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करने के लिए तुरंत एक केंद्रीय दल भेजा गया। उन्होंने कहा कि इस दल द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर राज्य को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री ने राज्य को हरसम्भव मदद का भी आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की युवती की मौत : दोस्त के साथ कुल्लू घूमने गई थी आई : युवती के दोस्त के बयान दर्ज, पुलिस मामले की जांच कर रही

भुंतर  :  भुंतर के पीपलागे में किराये के कमरे में रह रही पंजाब की युवती की मौत हो गई है। 22 वर्षीय युवती 23 दिसंबर को एक दोस्त के साथ घूमने आई थी। नेरचौक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने मानसून सीजन के दौरान बेहतर व्यवस्था के लिए अधिकारी को दिए दिशा-निर्देश

मुख्य सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में  ज़िला की कार्य योजना का रखा व्योरा एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल ने  आज  मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश  के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून  के दौरान चंबा...
article-image
पंजाब

आदमपुर में कार्यकर्ताओं ने निकल विजय मार्च, जालंधर में आप की जीत के बाद :विजयी मार्च में टांडा के विधायक जसबीर सिंह राजा गिल व दसूहा के विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन व आप नेता जगदीश जस्सल विशेष तौर पर हुए शामिल

आदमपुर : उपचुनाव लोक सभा जालंधर में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू दुआरा बड़ी जीत दर्ज करने के आदमपुर में निकाले विजयी मार्च में टांडा के विधायक जसबीर सिंह राजा गिल व...
Translate »
error: Content is protected !!