प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश में पूजा-अर्चना की : आदि कैलाश में दर्शन और पूजन करने के बाद पीएम मोदी गूंजी पहुंचे और पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाया

by

उत्तराखंड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच कर आदि कैलाश में पूजा-अर्चना की, जिसके बाद पीएम मोदी गूंजी पहुंचे। वहीं पीएम मोदी सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में करीब 4,200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी का उत्‍तराखंड से लगाव किसी से छिपा नहीं है। पीए मोदी आज फिर उत्‍तराखंड के दौरे पर हैं। वहीं आदि कैलाश में दर्शन और पूजन करने के बाद पीएम मोदी गूंजी पहुंच गए हैं।जहां पीएम मोदी ने पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाया। इस दौरान पीएम मोदी ने स्‍थानीय कलाकारों, भारतीय सेना आईटीबीपी, और बीआरओ कर्मियों के साथ भी बातचीत की। इस मौके पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्‍कर सिंह धामी मौजूद रहे।
पीएम मोदी आज सुबह सबसे पहले पिथौरागढ़ के आदि कैलाश के दर्शन के लिए पहुंचे जहां पीएम मोदी ने खास स्‍थानीय पोशाक पहन कर भगवान शिव की पूजा की साथ ही पीएम मोदी इस दौरान भागवान शिव की आरती करते हुए और डमरू, शंख बजाते हुए दिखाई दिए। वहीं प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह सबसे पहले सीमांत जिला पिथौरागढ़ के ज्‍योलिंगकोंग में लैंड किया,जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी उत्‍तराखंड से लगी भारत चीन सीमा पर आदि कैलाश पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने आदि कैलाश के दर्शन और पूजा की।

इस दौरान पीम मोदी ने आदि कैलाश और पार्वती ताल के दर्शन कर यहा ध्‍यान भी लगाया। वहीं पीएम मोदी कैलाश दर्शन कर दोपहर 12 बजे ऐतिहासिक नगरी अल्‍मोड़ा के जागेश्‍वर धम पहुंचेंगे वहीं जागेश्‍वर मंदिर के मुख्‍य पुजारी हेमंत भट्ट प्रधानमंत्री का स्‍वागत करेंगे। इसके बाद जागेश्‍वर मंदिर में 11 ब्राह्मणों के पीएम मोदी यजमान बनेंगे। वही सभी 11 ब्राह्मण प्रधानमंत्री को पूजा अर्चना कराएंगे। मंदिर से जुड़े लोगों की मानें तो मंदिर के एक तरफ बह रही जटा नदी के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर के कमल कुंड का महत्‍व क्‍या ? ये भी उन्‍हें अवगत कराया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री मोदी जागेश्‍वर धाम में पूजा करने के बाद फिर से पिथौरागढ़ के लिए रवाना होंगे। जहां प्रधानमंत्री मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और उत्‍तराखंड के तमाम कैबिनेट मंत्री, सासंद मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रैली के बाद पिथौरागढ़ के लिए करीब 4200 करोड़ की योजना का भी शिलान्‍यास करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी उत्‍तराखंड से शाम को वापस रवाना होंगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जहां नायब तहसीलदार बैठता था वहां पर लगा है ताला , प्रदेश में ताला लगाने वालों पर ताला लगाने की ज़िम्मेदारी प्रदेश वासियों की : जयराम ठाकुर

अपने-अपने पन्ने पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करें पन्ना प्रमुख,    कांग्रेस के मंत्री रोते हुए नज़र आते हैं, उसके दोषी मुख्यमंत्री हैं भाजपा नहीं एएम नाथ। मण्डी :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
पंजाब

शादी के बाद और दहेज की मांग करने वाले पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 28 जुलाई  : गढ़शंकर पुलिस ने शादी के बाद और दहेज की मांग करने वाले पति के विरुद्ध पत्नी नीरू कपूर के बयान पर कार्यवाही करते हुए पति प्रिंस थेर पुत्र सुरेश चंदर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालकनाथ मंदिर में रोपवे के निर्माण की तैयारी : 520 मीटर लंबे इस रोपवे के निर्माण पर 65 करोड़ की रकम खर्च होगी

एएम नाथ। शिमला, 21 जुलाई : उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालकनाथ मंदिर में रोपवे निर्माण की योजना धरातल पर उतारना शुरू हो गई ह। सुक्खू सरकार बाबा बालकनाथ मंदिर व टैक्सी...
Translate »
error: Content is protected !!