प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से लाभार्थियों के साथ संवाद किया जिसका सीधा प्रसारण यहां राजभवन में किया : सरकारी योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करना विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

by
शिमला  : विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से लाभार्थियों के साथ संवाद किया जिसका सीधा प्रसारण यहां राजभवन में किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ग्रामीण स्तर पर विकास का महोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने से लोगों के विश्वास में वृद्धि हुई है। इस यात्रा के दौरान उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत 4.50 लाख नए लाभार्थी जोड़े गए हैं और एक करोड़ आयुष्मान भारत कार्ड तैयार किए गए हैं। इसके अलावा 1.25 करोड़ लोगों की चिकित्सा जांच की गई। अभी तक देश में 1.25 लाख ग्राम पंचायतों से गुजर कर इस यात्रा में देश के 5 करोड़ से अधिक लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।
इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में देश के लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं से होने वाले लाभ से अवगत करवाना तथा इनका समयबद्ध लाभ लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचाना है।
राज्यपाल ने कहा कि इस यात्रा को जनता का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। प्रधानमंत्री निरंतर लाभार्थियों तक पहंुचकर, उनके अनुभवों को जानकर सरकार की पहल और प्रमुख योजनाओं की सफलता सुनिश्चित कर रहे हैं।
विकसित भारत संकल्प यात्रा देश की लगभग ग्राम पंचायत को कवर करेगी। इसके तहत हिमाचल प्रदेश के 3799 स्थानों को लक्षित किया गया है और अब तक 85 खंडों की 2966 ग्राम पंचायतों में यह यात्रा पहंुची है। यात्रा के पहले चरण में चंबा जिला के पांगी क्षेत्र तथा जनजातीय लाहौल-स्पीति और किन्नौर के क्षेत्रों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में स्वच्छता, वित्तीय सेवाएं, बिजली, एल.पी.जी. कनेक्शन, मकान, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ जल इत्यादि क्षेत्र शामिल है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में राज्य सरकार की दो महत्वाकांक्षी योजनाएं मुख्यमंत्री हिमकेयर स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना को भी शामिल किया गया है।
राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर राजभवन में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हॉर्मुज स्टेªट में अमेरिकी हमले के दौरान एक तेल टैंकर पर कार्यरत नाविक आदित्य शर्मा का हुआ था निधन : मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को हॉर्मुज स्टेªट में अमेरिकी हमले के दौरान एक तेल टैंकर पर कार्यरत नाविक आदित्य शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

11.30 करोड़ की लागत से शीघ्र बनेगा गढ़शंकर-झुंगियां मार्ग : विरोधी राजनीतिक दल धरना लगाकर सड़क बनने का लेना चाहते हैं श्रेय- रौड़ी

गढ़शंकर :21 अगस्त : आज विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से विधायक तथा पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर स्थित अपने कार्यालय में एक प्रैस भेंट में कहा कि गढ़शंकर से...
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रास सोसाइटी ने पालमपुर, देहरा तथा नुरपुर के लिए भेजे चिकित्सा उपकरण

धर्मशाला, 17 जुलाई। जिला रेडक्रास सोसाइटी की ओर से उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल ने मिनी सचिवालय में पालमपुर, देहरा तथा नुरपुर अस्पताल के लिए चिकित्सा उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर उपायुक्त डा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार अब बच्चियों पर मुकदमे दर्ज करने पर उतारू : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री अपने छुटभैया नेताओं के इशारे पर मुकदमे करने की सनक में अधिकारियों से गलत काम करवा कर कहीं के नहीं रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सड़कों के किनारे का मलबा उठाए बिना बिल...
Translate »
error: Content is protected !!