प्रधानमंत्री मोदी की कुशल अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति से भारत संयुक्त राष्ट्र संघ की संभालेगा स्थाई सदस्यता तथा वीटो शक्ति : तीक्ष्ण सूद

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि आज से 10 वर्ष पूर्व भारत की अंतर्राष्ट्रीय छवि इतनी निम्न दर्जे की थी कि इसे केवल मात्र दूसरे देशों से कर्जा मांगने वाले देश के तौर पर देखा जाता था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत से ऐसे क्षण भी आये जब भारत की जायज बात भी ना सुनी गई, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थाई सदस्यों यानी अमेरिका, रूस, बिर्टेन, फ्रांस व चीन में से कोई ना कोई देश उठ कर भारत के विरुद्ध अपनी वीटो शक्ति का उपयोग कर देता था व भारत को केवल मनमसोस कर ही सव्र करना पड़ता था , जिस तरह भारतवासियों की प्रभल इच्छा थी कि भारत परमाणु शक्ति युक्त राष्ट्र बने। उसी तरह सबकी यह भी दिली इच्छा थी कि भारत संयुक्त राष्ट्र संघ में स्थाई सदस्यता ग्रहण करके वीटो शक्ति का उपयोग करने वाला देश बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुशल कूटनीति, सम्पर्क तथा संबंधों ने आज साबित कर दिखाया हैं कि भारत भी दुनिया के वीटो शक्ति युक्त 6 देशों में एक होगा। पिछले समय भी भारत को संयुक्त राष्ट्र का स्थाई सदस्य बनाने की लिए प्रयास हुये थे लेकिन चीन या अन्य किसी देश के विरोध के चलते सफलता नहीं मिली परन्तु मोदी सरकार के दौरान अभी हाल ही में हुई सयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में भारत को स्थाई सदस्यता देने का प्रस्ताव भारी बहुमत से पास हो गया हैं। जिसमें से 193 देशों में से 146 देशों ने भारत के पक्ष में वोट दिया। केवल मात्र तुर्की व कुछ खाड़ी के देशों ने विरोध करने की कोशिश की परन्तु उन की तरफ किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। सबसे बड़ी बात यह रही कि चीन जैसे परम्परिक धुरंधर विरोधी ने भी खुल कर भारत के पक्ष में वोट किया तथा भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ में स्थाई सदस्य्ता वीटो शक्ति के योग्य बनाया। श्री सूद ने कहा एक तरह से मानों तो मोदी सरकार के कार्यकाल में इसे सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर इतिहास में लिखा जाएगा क्योंकि अब अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कोई भी निर्णय भारत की मर्जी के बगैर होना सम्भव नहीं होगा ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्नी की चाकू मार कनाडा में की हत्या, वारदात की वीडियो बना मां को भेजी : कनाडा में रहती बेटी ने अपने पिता को मिलने के लिए बुलाया था

लुधियाना : कनाडा में रहती बेटी ने अपने पिता को मिलने के लिए बुलाया लेकिन पिता ने कनाडा पहुंचने के पांच दिनों बाद ही अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतका...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस के 6 इंस्पेक्टर-3 ASI ने नौकरी छोड़ी : रिटायर हुए 15 कर्मियों संग VRS लिया; सभी ने कारण व्यक्तिगत और पारिवारिक बताया

चंडीगढ़  :   चंडीगढ़ पुलिस में तैनात 24 पुलिसकर्मी 28 फरवरी को रिटायर हुए, जिसमें DSP से लेकर हवलदार तक शामिल हैं। बड़ी बात यह है कि इनमें 6 इंस्पेक्टर और 3 ASI भी शामिल...
article-image
पंजाब

रेत से भरा टिप्पर ढाबे पर पलटा, जनहानि होने से बची।

गढ़शंकर, 25 अगस्त : बीती रात गढ़शंकर के नंगल-गढ़शंकर रोड पर शाहपुर गांव के पास एक ढाबे पर रेत से भरा टिप्पर पलट गया, जिससे ढाबे को तो काफी नुकसान हुआ, लेकिन राहत की...
article-image
पंजाब

पुलिस ने दो हवाला ऑपरेटर्स को दबोचा : 561 ग्राम हेरोइन, लाखों रुपये बरामद

अमृतसर। पंजाब पुलिस ने रविवार को मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अवैध वित्तीय लेनदेन में सहयोग करने वाले दो हवाला ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है। पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!