प्रभावितों को 81 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित : मंडी में आपदा प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री ने राहत राशि की प्रदान

by
मुख्यमंत्री ने मधु-मांडव पहल का शुभारम्भ किया
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान की। उन्होंने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से 4,914 लाभार्थियों को 81.28 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की।
इस अवसर पर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1,513 लाभार्थियों को 7 लाख रुपये में से 4-4 लाख रुपये की पहली किस्त प्रदान की गई। इनमें से 781 लाभार्थी मंडी, 631 लाभार्थी कुल्लू तथा 101 लाभार्थी बिलासपुर जिले से संबंधित हैं। इसके अतिरिक्त, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 3,401 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये प्रदान किए गए। राहत राशि प्राप्त करने वाले 1,547 लाभार्थी मंडी, 1,541 लाभार्थी कुल्लू और 313 लाभार्थी बिलासपुर जिले से संबंधित हैं।
अब तक, मंडी जिले के 4,375 प्रभावित परिवारों को 14.46 करोड़ रुपये की राहत सहायता वितरित की जा चुकी है। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा मंडी में 72 करोड़ रुपये की लागत से 27 आपदा न्यूनीकरण परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, राज्य कार्यकारी समिति ने 18.84 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की पांच और परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जबकि सात अतिरिक्त न्यूनीकरण परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘मधु मांडव’ पहल का शुभारंभ भी किया। इस पहल को मुख्य रूप से जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शुरू किया जाएगा। इसके तहत प्रभावित परिवारों को मधुमक्खी पालन को आजीविका के साधन के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। लाभार्थियों को वित्तीय सहायता के साथ-साथ मधुमक्खी पालन इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण और सहायता प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत उत्पादित शहद का विपणन ‘हिम-ईरा मांडव’ ब्रांड नाम से किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सराज विधानसभा क्षेत्र के पंगलूर में बाढ़ में अपने माता-पिता को खोने वाली एक बच्ची निकिता को 7.95 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने निकिता के लिए 21 लाख रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि निकिता जैसी बेटियां अकेली नहीं हैं और प्रदेश सरकार इन बच्चियों के साथ खड़ी है।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक चंद्र शेखर और अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, रंगीला राम राव और प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जीवन ठाकुर, पवन ठाकुर, विजय पाल सिंह, लाल सिंह कौशल, जगदीश रेड्डी, चेत राम ठाकुर, नरेश चौहान, विवेक कुमार, महेश राज, चंपा ठाकुर और विजय कानव, उपायुक्त अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा तथा अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों के साथ किया सीधा संवाद  : आगामी बजट में किसान की आय बढ़ाने के लिए आएंगी नई योजनाएं – मुख्यमंत्री

किसान को सामर्थ्यवान व स्वावलम्बी बनाने के लिए कृषि को उद्योग के रूप में प्रोत्साहित कर रही प्रदेश सरकार: सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के होटल पीटरहॉफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला तथा जिला परिषद चंबा की मतदाता सूची प्रकाशित

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला तथा जिला परिषद चंबा से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की प्रारूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या S-500 का भारत में बनना फाइनल? …S-400 से कितना खतरनाक, जो दुनिया को हिला देगा!

नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया भारत यात्रा के दौरान, देश के रक्षा गलियारों में S-500 ‘प्रोमिथियस’ एयर डिफेंस सिस्टम की चर्चा ज़ोरों पर है। भारत पहले से ही S-400 सिस्टम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर योजना ऑनलाइन परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी

शिमला 15 अप्रैल – अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदित उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी हो गया है। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक...
Translate »
error: Content is protected !!