प्रलय की घड़ी में अपने प्रभावित जनों के बीच में हूं : सांसद डा. राजीव भारद्वाज

by

कहा, चम्बा, भरमौर, भटियात व डलहौजी विधानसभा क्षेत्रों में बहुत अधिक नुकसान हुआ

एएम नाथ। चम्बा :  पिछले कुछ दिनों की भारी बरसात से जिला चम्बा में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। विशेषत चम्बा, भरमौर, भटियात व डलहौजी विधानसभा क्षेत्रों में बहुत अधिक नुकसान हुआ है।
सांसद डा. राजीव भारद्वाज पिछले चार दिनों से चम्बा की जनता के बीच है। उनका कहना है कि मुझे काफी संतोष है कि इस प्रलय की घड़ी में अपने प्रभावित जनों के बीच में हूं।


रावी नदी के रौद्र रूप ने कई मकानों को अपने आगोश में समा लिया है, जबकि अनेकों सड़कें व पुल अवरूद्ध हुए हैं। मैंने इस नुकसान की पीड़ा को महसूस किया है, प्रभावित जनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है।
मैं हर स्तिथि पर स्वयं नजर बनाए हूं तथा प्रशासन से भी राहत-बचाव के कार्यों को लेकर निरंतर सम्पर्क में हूं।


इस मुश्किल घड़ी में आप अकेले नहीं हैं। आपका बेटा-भाई, आपका सांसद आपके साथ हर परिस्थिति में खड़ा है।
आप सतर्कता बरतें तथा अनावश्यक यात्रा से बचकर एक दूसरे का सहयोग करें। मैं आप तक हरसंभव राहत पहुंचाने हेतु प्रयासरत हूं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

MLA विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दोनों युवकों को होशियारपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रोहित भदसाली। होशियारपुर / ऊना : ऊना ​​​​​​​जिले की कुटलैहड़ विधानसभा हलके से कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दो स्कूटी सवार युवकों को होशियारपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा की इस घड़ी में लोगों की राहत प्रदान देने के लिये वचनबद्ध, विकास कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान : आशीष बुटेल

पंचरुखी, 18 जुलाई:- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने आज मंगलवार को विकास खण्ड पंचरूखी के अंतर्गत पालमपुर विधान सभा क्षेत्र की 7 पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सब्र रखें मुख्यमंत्री,  देश और प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार : जयराम ठाकुर

मण्डी की बेटी के बारे में जब कांग्रेस की नेत्री अमर्यादित टिप्पणी की तो ख़ामोश रहे कांग्रेस, जयराम ठाकुर ने कंगना से कहा कि दरी बिछाने वाले कार्यकर्ता की तरह करना होगा काम कंगना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्य न्यायाधीश ने देहरा में न्यायिक परिसर की रखी आधारशिला : हाईकोर्ट-जिला न्यायालयों के रिकॉर्ड का शीघ्र होगा डिजिटलीकरण

राकेश शर्मा : देहरा/ तलवाड़ा :   हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामाचंद्रा राव ने शनिवार को देहरा में ज्यूडिशियल कोर्ट कांफ्लेक्स की आधारशिला रखी। इस अवसर पर बचत भवन देहरा...
Translate »
error: Content is protected !!