प्रशांत किशोर ने पहली बार कराया अपनी पत्नी का सार्वजनिक परिचय : खुलासा किया कि उनके पीछे कौन-सी ताकत , जो उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने के लिए कर रही प्रेरित कर रही

by

पटनाc: चुनावी रणनीतिकार से राजनीति में कदम रखने वाले प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर को अपने अभियान को पार्टी के रूप में लॉन्च करेंगे। हाल ही में उन्होंने पटना में एक महिला सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें पहली बार अपनी पत्नी जाह्नवी दास का सार्वजनिक परिचय कराया। प्रशांत किशोर बीते 2 सालों से बिहार में जनसंपर्क यात्रा पर हैं। इस के चलते उन्होंने खुलासा किया कि उनके पीछे कौन-सी ताकत है, जो उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है।

महिला सम्मेलन में उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी, डॉक्टर जाह्नवी दास, पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं, जिससे वे बिहार में अपने राजनीतिक अभियान को जारी रख पा रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज पहली बार मैं आपसे अपनी पत्नी का परिचय करा रहा हूं। वे पेशे से डॉक्टर हैं, किन्तु उन्होंने अपनी डॉक्टरी छोड़कर परिवार की जिम्मेदारी उठाई है, जिससे मैं बिहार में अपने काम पर ध्यान दे सकूं।” आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि जितने भी पुरुष उनके अभियान में काम कर रहे हैं, वे इसीलिए सफल हो रहे हैं क्योंकि उनके पीछे उनकी पत्नियों का सहयोग है। उन्होंने कहा, “जब महिलाएं घर की जिम्मेदारी उठा रही हैं, तो पुरुषों का कर्तव्य है कि उन्हें उनका अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए।

महिला सम्मेलन के चलते जाह्नवी दास ने पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रशांत किशोर के राजनीतिक अभियान का समर्थन किया। जब उनसे पूछा गया कि वे इस अभियान के बारे में क्या सोचती हैं, तो उन्होंने कहा, “मेरा पूरा समर्थन उनके साथ है।” जाह्नवी दास असम के गुवाहाटी की रहने वाली हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। प्रशांत किशोर एवं जाह्नवी की मुलाकात यूएन के एक हेल्थ प्रोग्राम के चलते हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती आरम्भ हुई तथा इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। उनका एक बेटा भी है।

प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2022 को बिहार में जन अभियान आरम्भ किया था, जिसके तहत उन्होंने पूरे प्रदेश की यात्रा की। अब जब बिहार के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो उन्होंने अपने अभियान को एक राजनीतिक पार्टी में बदलने का फैसला लिया है। वे 2 अक्टूबर को ‘जन सुराज’ पार्टी लॉन्च करेंगे। प्रशांत किशोर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें से कम से कम 40 सीटों पर महिला उम्मीदवार होंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गनी हत्याकांड : आरोपी सिमरनजीत सिंह फौजी के गढ़शंकर पुलिस ने किया ग्रिफ्तार, अदालत ने दिया पुलिस को तीन दिन जा रिमांड

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के बीत क्षेत्र में कल दिनदिहाड़े 27 वर्षीय युवक मनजीत सिंह उर्फ़ गनी का अपहरण कर उसकी टांगों में गोलियां मार कर और मारपीट कर हत्या करने के आरोपी  सिमरनजीत सिंह फौजी...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने व्याइस फार व्याइसलैस संस्था को दिया तीन लाख का चैक –  कहा, बेजुबान जानवरों का इलाज व सुरक्षा कर ईश्वरीय कार्य कर रही है संस्था

होशियारपुर, 6 जुलाई :  कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने अपने अख्तियारी फंड से व्याइस फार व्याइसलैस संस्था को तीन लाख रुपए का चैक सौंपते हुए कहा कि बेजुबान जानवरों का इलाज व सुरक्षा...
article-image
पंजाब

आप में बगावती सुर : निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान, बरनाला योजना बोर्ड के चेयरमैन बाठ ने छोड़ा पद

बरनाला :  बरनाला विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से हरिंदर धालीवाल को टिकट देने के विरोध में जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन गुरदीप सिंह बाठ ने अपने पद से इस्तीफा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर खड्ड में डूबा 16 वर्षीय छात्र : परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

एएम नाथ। बिलासपुर : उपमंडल घुमारवीं के सकरोहा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मणि खड्ड में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अरमान सिंह पुत्र गौतम सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!