प्रशासनिक पारदर्शिता और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगी सर्वोच्च प्राथमिकता : DC राहुल कुमार

by
पर्यटन संवर्धन, महिला सशक्तिकरण और युवा रोजगार पर रहेगा विशेष फोकस
एएम नाथ। बिलासपुर :  बिलासपुर के नए उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद राहुल कुमार ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को वे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि हिमाचल प्रदेश सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से लागू की जाएंगी ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके।
पर्यटन की संभावनाओं को उजागर करते हुए उपायुक्त ने कहा कि बिलासपुर प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध जिला है, जिसे योजनाबद्ध ढंग से विकसित किया जाएगा। बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि स्थानीय युवाओं को स्व–रोजगार के अवसर मिलें। उन्होंने बताया कि गोविंद सागर झील में जलक्रीड़ा गतिविधियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं और अगला लक्ष्य पर्यटकों की संख्या में इजाफा करना है। इसके लिए एक विशेष प्रचार रणनीति तैयार की जाएगी जिससे राज्यभर और देश के अन्य हिस्सों से पर्यटक बिलासपुर की ओर आकर्षित हों।
उन्होंने कहा कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटलों, रेस्तरां, टैक्सी सेवाओं, गाइडों तथा अन्य पर्यटन सेवाओं की मांग में वृद्धि होगी, जिससे युवाओं, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रयासों की जानकारी देते हुए राहुल कुमार ने कहा कि स्थानीय स्तर पर महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद एवं पारंपरिक वस्तुओं को बड़े बाजारों से जोड़ा जाएगा, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की सभी विकास परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि उनका समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इनमें आवासीय स्कूलों का निर्माण, सड़क विस्तार, पेयजल योजनाएं तथा स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह, जिला जनसंपर्क अधिकारी मीना बेदी तथा जिला मुख्यालय में कार्यरत विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

जिला एवं सत्र न्यायधीश दिलबाग सिंह जौहल ने की जिला लीगल सर्विस अथारिटी के सदस्यों के साथ बैठक : जिला प्रशासन को सडक़ दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के आश्रित को जल्द से जल्द डिपेंडेंट सर्टिफिकेट जारी करने की दी हिदायत

लोगों को 13 मई फरवरी को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की होशियारपुर, 19 अप्रैल: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरपर्सन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल ने आज जिला...
article-image
पंजाब

साईं यूनिवर्सिटी छात्रों के प्लेसमेंट और सर्वांगीण विकास को देती है प्राथमिकता : प्रो-चांसलर तुषार पुंज

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : साईं यूनिवर्सिटी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तेज़ी से एक उत्कृष्ट संस्थान के रूप में उभर रही है, और इस बदलाव के पीछे एक प्रमुख शक्ति हैं यूनिवर्सिटी के सबसे युवा...
article-image
पंजाब

बेकाबू बस ने ई-रिक्शा और बाइक सवारों को रौंदा…सात घायल

लुधियाना : बस स्टैंड के बाहर गुरुवार को एक बेकाबू बस ने ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अय्याश प्रोफेसर ने 20 साल में 30 से ज्यादा छात्राओं का किया यौन शोषण : पॉर्न साइट पर करता था अपलोड

हाथरस। बागला डिग्री कालेज के प्रोफेसर के मोबाइल से 65 अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला कि ज्यादातर वीडियो कालेज की छात्राओं के हैं। कई वीडियो उसने पोर्न साइट पर...
Translate »
error: Content is protected !!