प्रसिद्ध साहित्यकार रामलाल पाठक ने डीसी बिलासपुर को भेंट की चर्चित पुस्तक ‘लोकगीतों में जनजीवन’

by
डीसी बोले जिला की लोक संस्कृति, लोकपरंपराओं और संस्कृति संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास
एएम नाथ । बिलासपुर, 09 दिसंबर : वरिष्ठ साहित्यकार रामलाल पाठक ने अपनी चर्चित पुस्तक ‘लोकगीतों में जनजीवन’ मंगलवार को उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार को भेंट की। इस अवसर पर उपायुक्त ने पुस्तक के लिए रामलाल पाठक की सराहना करते हुए इसे लोक संस्कृति, लोकपरंपराओं और संस्कृति संरक्षण की दिशा में किया गया सराहनीय और उत्कृष्ट प्रयास बताया।
उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि यह पुस्तक बिलासपुर जिला सहित हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक जड़ों को समझने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने कहा कि ‘लोकगीतों में जनजीवन’ पुस्तक युवाओं को पारंपरिक लोकगीतों, लोकनृत्यों और लोककथाओं से अवगत कराते हुए उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अनूठा माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि संस्कृति और लोक परंपराओं को आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, और इस दिशा में रामलाल पाठक का प्रयास प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।
राहुल कुमार ने कहा कि इस पुस्तक में शामिल कहानियां, लोकगीत, नाट्य विधाएं और सांस्कृतिक तथ्य न केवल युवाओं को अपनी प्राचीन लोक संस्कृति से परिचित कराएंगे, बल्कि नई पीढ़ी को इसे संरक्षित और आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी देंगे। उन्होंने कहा कि रामलाल पाठक ने कठिन परिश्रम और शोध के माध्यम से जिला की सांस्कृतिक पहचान को संजोने का कार्य किया है, जो प्रशंसा योग्य है।
पुस्तक की विशेषता
‘लोकगीतों में जनजीवन’ पुस्तक बिलासपुर की प्राचीन सांस्कृतिक पहचान को एक जीवंत दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत करती है। पुस्तक में जन्म संस्कार गीत, विवाह संस्कार गीत, लोकनाट्य शैली दहाजा, मोहना गीत, गंभरी देवी की जीवनी, गुग्गा गाथा, फूला चंदेल के पारंपरिक लोक नृत्य और हिमाचली बोलियों का विस्तृत संग्रह शामिल है। यह पुस्तक लोक जीवन, लोक आस्था और पारंपरिक लोककला का प्रमाणिक अभिलेख है, जो इसे शोधार्थियों, युवाओं और संस्कृति प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण बनाती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हनीट्रैप : पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन शातिर किए गिरफ्तार..50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की रची थी साजिश

पंचकूला : पुलिस ने एक संगठित ब्लैकमेलिंग और एक्सटाॅर्शन के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना चंडीमंदिर में दर्ज एक मामले के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चालक समेत तीन की मौत : कांगड़ा के हरसर में चढ़ाई चढ़ते पलटा बजरी से भरा ट्रैक्टर

एएम नाथ।  जवाली :  पुलिस थाना जवाली के तहत गांव चादर (हरसर) में चढ़ाई में बजरी से भरा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन युवाओं की मौत हो गई। वीरवार सुबह यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार अनुशासनहीनता पर कार्रवाई करने के बजाय पर्दा क्यों डाल रही है : जयराम ठाकुर

गलत तरीके से एफिडेविट में नाम आने के बाद भी बचाव की मुद्रा में क्यों है एडवोकेट जनरल सीएम बताएं कि काला अम्ब में अवैध शराब बना रही त्रिलोक संस पर कार्रवाई क्यों रोकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 गिरफ्तार , कोर्ट मे पेश कर पुलिस रिमांड हासिल : पंडोगा मे नाकावंदी दो बाईक सवार युवकों से 5.29 ग्राम चिट्टा बरामद

हरोली : जिला पुलिस ऊना की स्पेशल इनवेस्टीगेशन यूनिट ने घालूवाल के पंडोगा मे नाकावंदी दो बाईक सवार युवकों से 5.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया है | जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम पंडोगा...
Translate »
error: Content is protected !!