प्राइमरी कक्षाओं के दाखिले सेकेंडरी स्कूलों में करने तथा मिडल स्कूल को खत्म करने के खिलाफ 17 मई को अर्थी फूंक प्रदर्शन 

by
गढ़शंकर  : पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा का निरंतर उजाड़ा करने, शिक्षा मंत्री द्वारा बैठक का समय देकर बैठक ना करने तथा अध्यापक मुलाजिम मांगों को मानने से आनाकानी करने के रोष स्वरूप संयुक्त अध्यापक मोर्चा ने पंजाब सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाया है। संयुक्त अध्यापक मोर्चा के नेता मुकेश गुजराती व सुखदेव डांसीवाल ने बयान जारी करते कहा की प्राइमरी शिक्षा तंत्र को खत्म करने तहत प्री प्राइमरी तथा प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों का दाखिला सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में करने के जुबानी हुकम दिए जा रहे हैं। जिससे प्राइमरी में डायरेक्टोरेट्स के अलग अस्तित्व, तरक्कियां तथा नई भर्ती ऊपर बड़ा स्वालिया चिह्न लग गया है। इसी प्रकार मिडल स्कूलों में मौजूद 6 पदों में से पहले एसीटी और पीटीआई के पद खत्म कर दिए गए हैं और 228 पीटीआईज को जबरन बीपीईओ कार्यालयों में शिफ्ट कर दिया गया है और अब मिडल स्कूलों की पोस्टें सीनियर सेकेंडरी में शिफ्ट कर मिडल स्कूलों के अस्तित्व को खत्म किया जा रहा है। मुलाजिम नेताओं ने ऐलान किया कि सरकार की इन नीतियों के खिलाफ 17 मई को ब्लॉक तथा तहसील स्तरीय अर्थी फूंक प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके संदीप सिंह, जरनैल सिंह डघाम, मनजीत बंगा, जसविंदर सिंह, मनजीत सिंह, जगदीप कुमार, विनय गढ़शंकर आदि हाजिर थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

64 हजार को मिलेगा रोजगार : नये प्रोजेक्ट से पंजाब की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत – पूर्व सांसद परनीत कौर

राजपुरा, 2 सितंबर :   केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के 10 राज्यों में 12 नये औद्योगिक शहरों की स्थापना को मंजूरी दी थी। इन शहरों में पटियाला जिला का राजपुरा भी शामिल था। राजपुरा को...
article-image
पंजाब

सफाई कर्मचारियों ने पक्का होने की खुशी में डिप्टी स्पीकर रौड़ी को सम्मानित किया

गढ़शंकर , 8 सितंबर: डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी और कार्यकारी अध्यक्ष  जसविंदर कौर मान को नगर परिषद गढ़शंकर में कार्यकारी अधिकारी मदन सिंह जी के नेतृत्व में सभी सफाई कर्मचारियों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

4 की मौत : कार-कैंटर दुर्घटना में चार वर्षीय बच्ची व दो महिलाओं सहित चार की मौत।

सैला खुर्द – होशियारपुर-गढ़शंकर सड़क पर सैला खुर्द के पास कार व कैंटर के दरम्यान हुई भीषण दुर्घटना में दो महिलाओं व एक पुरुष की मौत हो गई जबकि चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका और बच्चों की हत्या -19 साल तक फरार रहा पूर्व सैनिक : अचानक सीबीआई को मिली टिप,पकड़ने पहुंचे तो रह गए दंग

नई दिल्ली। भारतीय सेना के दो पूर्व सैनिकों ने एक युवती और 17 दिन के जुड़वा बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों करीब 19 साल तक फरार रहे। केस पहले पुलिस के...
Translate »
error: Content is protected !!