प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार: संजीव गुलेरिया

by
मंडी में जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित, आधुनिक कृषि व विपणन तकनीकों की दी जानकारी
मंडी, 24 मार्च।   सोमवार को विपाशा सदन, मंडी में जिला स्तरीय किसान मेले की अध्यक्षता करते हुए एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। May be an image of one or more people and crowd
कृषि विभाग मंडी द्वारा कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) परियोजना के माध्यम से आयोजित इस मेले में जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
संजीव गुलेरिया ने कहा कि इस तरह के मेलों का आयोजन जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत इस बार के बजट में गाय के दूध का समर्थन मूल्य 61 रुपए प्रति लीटर तथा भैंस के दूध का मूल्य 71 रुपए प्रति लीटर किया गया है। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक खेती से उगाए अदरक का समर्थन मूल्य 30 रुपए प्रति किलोग्राम तथा हल्दी का समर्थन मूल्य 90 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए प्रति किलोग्राम किया गया है। वहीं गेहूं का समर्थन मूल्य 60 रुपए और मक्की का 50 रुपए किया गया है, जिससे किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार के इस वर्ष के बजट का फोकस ग्रामीण उत्थान, किसानों, महिलाओं और युवाओं के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है।
उन्होंने कहा कि जिले में कृषि का स्वरूप अब तेजी से बदल रहा है। खेतों तक सीमित रहने वाली उपज अब बाजार में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। स्पष्ट है कि अब केवल उत्पादन ही नहीं, बल्कि ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बाजार से सीधा जुड़ाव ही किसानों की आय बढ़ाने का प्रमुख माध्यम बनता जा रहा है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर पैकेजिंग, लेबलिंग, ब्रांडिंग तथा डायरेक्ट मार्केटिंग को अपनाएं। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि एपीएमसी किसानों के उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने में हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
इस अवसर पर एचपीएमसी के निदेशक जोगिंदर गुलेरिया, उप संभागीय नोडल अधिकारी (केंद्रीय क्षेत्र) डॉ. प्राची, परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. राकेश पटियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ग्लोबल सर्टिफिकेशन सोसाइटी, पालमपुर, डॉ. विकास कुमार, पूर्व परियोजना निदेशक, आत्मा डॉ. रवि शर्मा तथा पूर्व डीपीएम, जाइका परियोजना डॉ. वाम देव शर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती तथा मोटे अनाज (मिलेट) के बारे में जागरूक किया।
मेले के दौरान किसानों को मूल्य संवर्धन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, प्रमाणन और आधुनिक विपणन तकनीकों की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर सभी किसानों को बीज भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. राकेश पटियाल, उप निदेशक हितेंद्र ठाकुर और डॉ. संजय ठाकुर, चमन राही, अजय ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, चमन लाल, नवीन राणा सहित एनएमएनएफ क्लस्टर्स में कार्यरत कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन्स, बायो-रिसोर्स सेंटर के संचालक, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के चेयरमैन एवं बोर्ड सदस्य तथा फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन्स से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जबरन खींच कर ले गई प्रशांत किशोर को पुलिस – थप्पड़ जड़ा, धरनास्थल पर हुई झड़प

बिहार : 70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर को आखिरकार पुलिस ने धरने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं रहूं या ना रहूं इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना चाहता हूं……मैं किसान कौम से हूं, मैं ना तो डरने वाला हूं ओर ना ही झूकने वाला हूं…. सत्यपाल मलिक का अस्पताल से नया संदेश !!

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें फिर से आईसीयू में भर्ती किया गया है। इस बात की जानकारी मलिक ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल निवासी कारगिल हीरो परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार बने लेफ्टिनेंट

एएम नाथ। बिलासपुर : हिमाचल के बिलासपुर जिले के परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार को भारतीय सेना में ऑनरेरी कमीशन मिला है। अब वे लेफ्टिनेंट के रूप में पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सप्लीमेंट्री बजट ने सुक्खू सरकार के वित्तीय प्रबंधन, अनुशासन और दूरदर्शिता की धज्जियाँ उड़ाई : जयराम ठाकुर

प्रदेश में सप्लीमेंट्री बजट का 70 प्रतिशत होना सरकार की आर्थिक नाकामी का प्रमाण पत्र है एएम नाथ। शिमला :  विधानसभा स्थित कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!