प्राचीन संस्कृति को संरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य : कुलदीप सिंह पठानिया

by

बद्दी में शिव नुआला और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

कहा, शिव नुआला गद्दी समुदाय की एक प्राचीन और अनूठी धार्मिक परंपरा
विधानसभा अध्यक्ष ने की आयोजन समिति को 1.51 लाख रुपए देने की घोषणा

एएम नाथ। बद्दी :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्राचीन संस्कृति को संरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। कुलदीप सिंह पठानिया गत रात्रि सोलन ज़िला के बद्दी में जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी द्वारा आयोजित शिव नुआला और सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर विधिवत शिव नुआला आरम्भ किया।
श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि ऐसे धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम जहां युवाओं को हमारी संस्कृति से रू-ब-रू करवाते हैं वहीं सभी को संरक्षित रखने के लिए प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर आयोजित करने के लिए उपस्थित जनसमूह को प्रोत्साहित भी किया।
उन्होंने कहा कि शिव नुआला हिमाचल प्रदेश के गद्दी समुदाय की एक प्राचीन और अनूठी धार्मिक परंपरा है जो आध्यात्मिकता और समृद्ध संस्कृति को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि जय मणिमेहश सेवा दल बद्दी द्वारा शिव नुआला का आयोजन पर्यटकों को आकर्षित करने में अहम भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिव नुआला का प्रसारण देश-विदेश में किया जा रहा हैं, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़वा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शिव नुआला के प्रसारण को बाहरी क्षेत्रों में रह रहे प्रदेश के लोग भी देख कर अपनी संस्कृति से जुड़ रहे हैं।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को आपस में जोड़ते हैं, आध्यात्मिक शांति देते हैं व नई पीढ़ी को संस्कार सिखाते हैं। इन कार्यक्रमों से सामाजिक सौहार्द और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए क्योंकि यह हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने आयोजन समिति को 1.51 लाख रुपए देने की घोषणा की।
हिमाचल प्रदेश सरकार के उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं आरम्भ की है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।
दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने शिव नुआला कार्यक्रम की लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में ज़िला चम्बा, कांगड़ा व अन्य ज़िला के लोग अहम योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने आयोजन समिति को अपने ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर अजय शर्मा द्वारा शिव नुआला की स्तुति की गई तथा ईशांत भारद्वाज, कमल नहरीया, अनुरागनी ठाकुर तथा अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल, कांग्रेस नेता कुल्तार सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान, उपमण्डलाधिकारी बद्दी संजीव धीमान, जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी के बलदेव सिंह, राजेन्द्र चौहान, नागेश, बुद्धी प्रकाश, राकेश भारद्वाज, संजय परिहार, रवि कपूर, संजय भारद्वाज व अन्य सदस्य सहित ज़िला चम्बा व कांगड़ा के निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर सम्पन्न

एएम नाथ।  कुल्लू, 28 दिसंबर : जवाहर नवोदय विद्यालय, बंदरोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर का आयोजन 22 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक...
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद चुनाव में सबसे बड़ी जीत भंजाल लोअर जोन से चैतन्य शर्मा ने 11983 मतों के अंतर से तो सबसे कम अंतर 160 मतों से दियाड़ा से नरेश कुमारी ने की जीत दर्ज

जिला परिषद के सभी 17 वार्डों के नतीजे घोषित ऊना (23 जनवरी)- जिला परिषद ऊना के 17 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा से पहले एनएच-154ए की तैयारियों का जायजा : DC मुकेश रेपसवाल ने दिए सुरक्षा के निर्देश

मणिमहेश यात्रा से पहले एनएच-154ए की तैयारियों का जायजा, उपायुक्त ने दिए सुरक्षा के निर्दे 60 संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, मार्ग सुचारु रखने को मशीनें तैनात श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा के लिए एनएचएआई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाया केजरीवाल …कहा फर्जी SIT बनाई , फिर उस फर्जी SIT ने फर्जी FIR दर्ज की, 8 छोटे-छोटे प्यादों को आरोपी किया साबित

अयोध्या :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीरामलला मंदिर के अलावा शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए और...
Translate »
error: Content is protected !!