प्रिंसिपल के14 वर्षीय पुत्र का अपहरण करने का प्रयास करने वाले दोनों आरोपी ग्रिफ्तार

by

होशियारपुर : पुलिस ने एक निजी कॉलेज के प्रिंसिपल के 14 वर्षीय पुत्र का गत महीने अपहरण करने का प्रयास करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामले में आरोपियों ने बाद में तीन करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की थी और मांग पूरी न होने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा ने शनिवार को बताया कि 22 दिसंबर, 2023 को टांडा में एक मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहने दो लोगों ने कॉलेज प्रिंसिपल रोहित टंडन के 14 वर्षीय बेटे का अपहरण करने का प्रयास किया। इस घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद, रोहित टंडन को उनके व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर से रंगदारी का कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को बंबीहा गिरोह का सदस्य बताते हुए तीन करोड़ रुपए की मांग की। फोन करने वाले ने टंडन को बताया कि 22 दिसंबर को उनके पुत्र के अपहरण का प्रयास उनके द्वारा किया गया था। जबरन वसूली कॉल से संबंधित एक अलग प्राथमिकी पांच जनवरी, 2024 को टांडा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गयी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बंबीहा गैंग का गेंगस्टर गिरफ्तार : चार पिस्टल, आठ कारतूस मिले

मोगा  l मोगा में बंबीहा गैंग से जुड़ा बदमाश गिरफ्तार किया गया है। मोगा सीआईए स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते बंबीहा गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव अजीतवाल...
article-image
पंजाब

बीजेपी पर जमकर किया हमला : हमारा 5500 करोड़ रुपये का आरडीएफ फंड केंद्र ने रोक रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग झूठ और नफरत की राजनीति...
article-image
पंजाब

पंजाब के AG गुरमिंदर सिंह गैरी ने दिया इस्तीफा : AAP सरकार के 3 साल में चौथा इस्तीफा

पंजाब के एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह गैरी ने इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल 31 मार्च तक था. ये भी पंजाब में पहली बार हो रहा है कि एक ही सरकार में तीन एडवोकेट...
article-image
पंजाब

हल्लूवाल व मनोलिया की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा फुटबाल टूर्नामेंट का सातवां दिन। माहिलपुर – संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा के चैयरमेन संत बाबा साधू सिंह व प्रधान हरमनजोत सिंह ख़ाबडा की अगुवाई...
Translate »
error: Content is protected !!