प्रेम विवाह की कीमत में मिली मौत : ढाई महीने पहले घर छोड़कर बसाया था नया संसार, हाईवे किनारे खेतों में मिली युवती की लाश

by

फरीदकोट : फरीदकोट में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। गांव बुर्ज हरिका की 20 वर्षीय महकप्रीत कौर, जिसने करीब ढाई महीने पहले अपने ही गांव के युवक जगदीप सिंह से प्रेम विवाह किया था। अब ढाई महीने बाद उसका शव कोटकपूरा के पास अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे से सटे खेतों में बरामद हुआ। पुलिस इस मामले को प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश के एंगल से जांच रही है।
जानकारी के अनुसार, महकप्रीत कौर ने 4 मई 2026 को परिवार की इच्छा के विरुद्ध जगदीप सिंह से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों बठिंडा के गांव भगता भाई का में रह रहे थे। सोमवार शाम दोनों मोटरसाइकिल पर कोटकपूरा आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में महकप्रीत के परिजनों ने उन्हें घेर लिया। जगदीप सिंह मौके से भाग निकला, जबकि महकप्रीत को पकड़ लिया गया। आरोप है कि तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर शव खेतों में फेंक दिया गया।
डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार, डीएसपी (डी) अवतार सिंह राजपाल, थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ सुखविंदर सिंह, सीआईए स्टाफ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट भेज दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 8% बढ़ोतरी पर बनी सहमति

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 8 प्रतिशत बढ़ोतरी करने पर सहमति जताई है। इसके बाद कर्मचारियों का कुल DA बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा। यह फैसला शुक्रवार को...
article-image
पंजाब

गैंगस्टरों के परिवारों की शादियों में जा रहे अकाली नेता …क्या गैंगस्टरों के जरिए सत्ता में आना चाहते हैं सुखबीर बादल?…..धालीवाल

अजनाला : आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और हलका अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...
article-image
पंजाब

यूनिवर्सिटी की ओर से बिना लेट फीस के दाखला तिथि 11 अगस्त तक बढ़ाई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने सत्र 2025-26 के अंतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बिना विलंब शुल्क के प्रवेश तिथि 11 अगस्त तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय...
article-image
पंजाब

मेरे हलके के लोगों की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता : डॉ. राजकुमार चब्बेवाल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने कहा है कि वह अपने क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं और उनकी समस्याएं सुनकर तत्काल समाधान करने के लिए हर संभव...
Translate »
error: Content is protected !!