कैबिनेट मंत्री जिंपा ने व्याइस फार व्याइसलैस संस्था को दिया तीन लाख का चैक –  कहा, बेजुबान जानवरों का इलाज व सुरक्षा कर ईश्वरीय कार्य कर रही है संस्था

by

होशियारपुर, 6 जुलाई :  कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने अपने अख्तियारी फंड से व्याइस फार व्याइसलैस संस्था को तीन लाख रुपए का चैक सौंपते हुए कहा कि बेजुबान जानवरों का इलाज व सुरक्षा कर यह संस्था ईश्वरीय कार्य कर रही है, जिसके लिए इस संस्था की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से व्याइसलैस सैकेंड इनिंग होम के वालंटियर शहर में घायल पशुओं गाय, बैल, कुत्ता, बिल्ली के इलाज में काफी सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेजुबान जानवरों के लिए आगे आकर संस्था ने एक मिसाल कायम की है जो कि अन्य लोगों को भी ऐसे कार्य के लिए प्रेरित करेगी।

कैबिनेट मंत्री ने विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार समाज हित के हर कार्य के लिए बढ़ चढ़ कर योगदान देने के लिए वचनबद्ध है और ऐसे कार्यों को निरंतर प्रोत्साहित भी करेगी। उन्होंने लोगों से भी आह्वान करते हुए कहा कि वे घायल पशुओं के इलाज के लिए जरुर आगे आएं और जितना हो सके अपना सहयोग जरुर करें क्योंकि बेजुबानों की मदद करना सबसे पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि पशुओं पर किसी भी तरह का अत्याचार न करें। इस मौके पर संस्था के प्रधान नवीन ग्रोवर, जतिंदर नागर, पारस, रश्मि, डा. प्रदीप, विजय, संजीव जोशी, इंदरजीत, नवजोत, रघु, ईशान, दीप कमल, ओम प्रकाश, मोनिका जोशी, संजीव ग्रोवर, रोमा, शेफाली, अंजलि, हरविंदर कौर, साहिल, करण भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर की सहायक कमिश्नर और एस.डी.एम. गरशंकर ओयशी मंडल (IAS) से सीनियर पत्रकार दलजीत अजनोहा की विशेष बातचीत

रेड क्रॉस, नशा मुक्ति केंद्र, पर्यावरण संरक्षण समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा होशियारपुर  : वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने हाल ही में होशियारपुर की सहायक कमिश्नर एवं एस.डी.एम. गरशंकर ओयशी मंडल (IAS)...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के लिए दो फायर बिग्रेड वाहन लाने के लिए विधायक रौड़ी का आभार : जगतार कितना

गढ़शंकर । हलका गढ़शंकर से आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता जगतार सिंह कितणा ने हलका विधायक जय किशन रौड़ी तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का गढ़शंकर को दो फायर ब्रिगेड वाहन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे तीन सौतेले भाईयों की मौत, दोस्त गंभीर घायल  

गढ़शंकर: गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर गांव बोड़ा के निकट एक मोटरसाइकिल के अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण मोटरसाइकिल पर स्वार चार व्यक्तियों में से तीन सौतेले भाईयों की दुर्घटनास्थल...
Translate »
error: Content is protected !!