प्रेमिका कर रही थी शादी की जिद, विवाहित प्रेमी ने दोस्त के साथ मिल मार डाला, शव को तेजाब से जलाया

by

बिलारी कोतवाली के पूर्वी सीमांत मल्लपुर जन्नू गांव निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी करने की जिद पर उसके विवाहित प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। शव को रामपुर जिले के बिचपुरी गांव के जंगल में ले जाकर फेंक दिया।

पहचान छिपाने को शव के ऊपर तेजाब डाल दिया। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बीती 27 जून को मल्लपुर जन्नू गांव की माया देवी ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।  इसमें कहा गया था कि 22 जून की शाम को उसकी बेटी कमलेश का गांव निवासी राम सिंह अपहरण कर ले गया है। तलाशने के बाद भी उसकी बेटी का कोई पता नहीं चल पाया। एसएसपी ने सीओ बिलारी के निर्देश में टीम गठित करके इस घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए।

पुलिस और एसओजी की टीम ने आरोपी राम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब पूरी मामला सामने आया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ हिमाचल प्रदेश में रहकर राज मिस्त्री का काम करता है।  तीन साल पहले गांव में आने के दौरान कमलेश से उसकी बातचीत होने लगी। इसके बाद उसने कमलेश को सिम और मोबाइल भी दे दिया। इससे दोनों के बीच अक्सर बात होती रहती थी। बताया कि 21 जून की शाम को कमलेश ने उसे बुलाया और शादी करने का दबाव बनाने लगी।

मेरे और दोस्त के समझाने के बाद भी वह नहीं मानी। गुस्से में आकर दोस्त जयवीर के साथ मिलकर उसका तकिए से उसका मुंह दबा दिया। थोड़ी देर बाद ही कमलेश मौत हो गई। इसके बाद शव को बिचपुरी के जंगल में ले जाकर ऊपर से तेजाब डाल दिया था। इसके बाद दोनों दोस्त हिमाचल प्रदेश चले गए। दोनों ने अपने मोबाइल और सिम तोड़कर रास्ते में एक नदी में फेंक दिए थे। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह के अनुसार दोनों आरोपी राम सिंह और जयवीर को उनके गांव मल्लपुर जन्नू से गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर बाद मुरादाबाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

हत्यारोपी के घर से मृतका की चप्पल हुई बरामद :   बिलारी पुलिस ने हत्यारोपी रामसिंह की निशानदेही पर उसके घर से कमलेश की चप्पल, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया। खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह , एसएसआई राम नरेश यादव, रवि प्रकाश और शांतनू जाबला, सिपाही कौशल कुमार, सचिन सैनी और रजनेश कुमार शामिल रहे।   पुलिस के अनुसार राम सिंह के खिलाफ वर्ष 2021 में थाना बिलारी पर चोरी और माल बरामदगी का एक मुकदमा भी दर्ज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नाबालिग से दुष्कर्म – अमृतसर घुमाने के बहाने होटल ले गया था आरोपी : नींद की दवा देकर किया गलत काम

फिरोजपुर :   पंजाब के फिरोजपुर जिले के थाना मक्खू की पुलिस ने नाबालिग को होटल में ले जा नींद की दवा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़के किनारे खड़ी कार में महिला थी निर्वस्त्र : पुलिस कांस्टेबल कर रहा था उसके साथ….वीडियो हो गया….

राजस्थान के जालौर में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो हर किसी को हिला कर रख देगी। अगर आपकी सुरक्षा करने वाला ही आपको हानी पहुंचाने लगे तो फिर विश्वास किस पर करेंगे।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

पूरे दिल्ली में धारा 144 लागू, इससे पहले केवल बॉर्डर पर थी धारा लागू : किसानों के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर

नई दिल्ली :   राष्ट्रीय राजधानी में 13 फरवरी को किसानों के प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर सिंघू, गाजीपुर और टिकरी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है तथा यातायात पाबंदियां लागू की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार, राज्य के संसाधनों का संतुलित उपयोग कर समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

रोहित जसवाल। शिमला  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां वित्त विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिविर्तन के ध्येय के...
Translate »
error: Content is protected !!